विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोटबंदी मोदी सरकार का जल्दबाजी में उठाया गया कदम : राहुल

By Ashish MishraEdited By:
Published: Mon, 21 Nov 2016 08:25 PM (IST)Updated: Tue, 22 Nov 2016 04:37 PM (IST)

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मैं कांग्रेस में हूं। कांग्रेस की भलाई के लिए काम कर रही हूं। जरूरत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इलाहाबाद(जेएनएन)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को नोट बंदी का फैसला जल्दबाजी में उठाया गया कदम बताया। कहा कि मोदी ने खुद के फायदे के लिए यह किया है, इससे जनता को तकलीफ उठानी पड़ रही है। मोदी को इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा।
इंदिरा गांधी जन्म शताब्दी वर्ष के तहत स्वराज भवन में आयोजित चित्र प्रदर्शनी में शामिल होने आए कांग्र्रेस उपाध्यक्ष ने चुनिंदा पत्रकारों से चर्चा में कहा कि हजार व पांच सौ रुपये के नोट बंद होने से आम लोग परेशान हैं। दक्षिण में मछली पालन व्यवसाय ठप है तो पश्चिम के किसानों में त्राहि-त्राहि मची हुई है। गरीब भूखे मरने को विवश हैं। नोट बंदी के पीछे मोदी की कोई न कोई चाल है, इसका पर्दाफाश जल्द ही हो जाएगा। प्रधानमंत्री को आड़े हाथ लेते हुए राहुल ने कहा, मोदी कहते हैं कि नोट बंदी की तैयारी महीनों से चल रही थी, लेकिन ऐसा लगता नहीं। उनके इस कदम ने देश को बड़ी परेशानी में झोंक दिया है। इसी दौरान कुछ नेताओं ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए अग्रिम बधाई दी तो वह बोले, मुबारकबाद तब जब मोदी हटेंगे। मोदी ने देश को आपातकाल की तरफ ढकेल दिया है। देश में विकास का दंभ भरने का उनका दावा थोथा साबित हो रहा है।

प्रचार करूंगी तो देख लेना : प्रियंका
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मैं कांग्रेस में हूं। कांग्रेस की भलाई के लिए काम कर रही हूं। जरूरत पडऩे पर पार्टी के लिए हर समय तैयार हूं। चुनाव प्रचार की बात चल रही है, पर अभी कुछ तय नहीं हो पाया है। स्वराज भवन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब वह प्रचार करेंगी तो खुद ही सामने आ जाएगा। इसी बीच कई नेताओं ने उनसे पार्टी की बागडोर संभालने की बात कही तो उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की, आग्र्रह को हंसकर टाल दिया। प्रियंका को लेकर युवा कार्यकर्ता कुछ ज्यादा उत्साहित नजर आए। नेताओं में प्रियंका के साथ सेल्फी लेने की होड़ भी देखी गई। उन्होंने कांग्र्रेसजन से आनंद भवन सहित स्थानीय मुद्दों पर बात की। हर किसी के पास जाकर उनकी कुशल क्षेम भी पूछी।

यह भी पढ़ें-

पढ़ें- इंदौर-पटना ट्रेन हादसाः अब तक 145 की मौत, उच्च स्तरीय जांच की घोषणा

पढ़ें- नोट बंदी से बैंकों के बाहर जारी है आपाधापी, एटीएम के बाहर लाइनें

पढ़ें- मुलायम सिंह यादव ने किया लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

पढ़ें- सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के सभी कार्यक्रम स्थगित

पढ़ें- UP Elections : यूपी में रालोद, जेडीयू व बीएस-4 का गठबंधन

पढ़ें- रेल दुर्घटना के मृतक आश्रितों को पांच-पांच लाख देगी यूपी सरकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।