Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    West Bengal Election 2026 Voting Live: बंगाल में रात 9 बजे तक हुआ 92.25% मतदान, टूटे सभी रिकॉर्ड

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 09:15 PM (IST)

    West Bengal Chunav 2026 Phase 2 Voting: बंगाल विधानसभा (विस) चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण के तहत आज सात जिलों की 142 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। सुरक्ष ...और पढ़ें

    बंगाल में अंतिम चरण के लिए वोटिंग आज हो रही है (फोटो- एएनआई)

    बंगाल में अंतिम चरण के लिए वोटिंग आज हो रही है (फोटो- एएनआई)

    बंगाल विधानसभा (विस) चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण के तहत आज सात जिलों की 142 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। अब दक्षिण बंगाल के सात जिलों कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हुगली, नदिया व पूर्व बद्र्धमान में वोट पड़ेंगे। इन जिलों में शांतिपूर्ण मतदान कराना चुनाव आयोग के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी, हालांकि उसने भी कमर कस रखी है और सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं।