विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सीक्रेट' मिशन पर हैं आमिर खान

By Edited By:
Updated: Tue, 13 Aug 2013 03:13 PM (IST)

आमिर खान और आदित्य चोपड़ा आजकल एक सीक्रेट मिशन में जुटे हैं। इससे पहले कि आप इस बात का कुछ और मतलब निकालें, हम आपको बता देते हैं कि दोनों अपनी फिल्म धू ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आमिर खान और आदित्य चोपड़ा आजकल एक सीक्रेट मिशन में जुटे हैं। इससे पहले कि आप इस बात का कुछ और मतलब निकालें, हम आपको बता देते हैं कि दोनों अपनी फिल्म 'धूम 3' से जुड़े हुए एक मिशन पर है। खबर है कि आदि और आमिर बहुत ही गुपचुप तरीके से 'धूम 3' के पोस्टर और ट्रेलर बना रहे हैं, ताकि यह किसी भी तरह लीक न हो जाए। 'धूम 3' के यह पोस्टर और ट्रेलर दिवाली पर रिलीज होने की संभावना है।

आमिर को धूम 3 का बेसब्री से इंतजार

हाल में ही आमिर ने फेसबुक पर लिखा था कि 'धूम 3' के फाइनल कट का काम पूरा हो गया है और वे इसे देखने को लेकर बेकरार हैं। अब आमिर का ध्यान इसके पोस्टर और ट्रेलर पर है, जिससे जरिए वह फिल्म का धुआंधार प्रमोशन शुरू करना चाहते हैं। आमिर के एक नजदीकी ने बताया कि पोस्टर और ट्रेलर को लीक होने से बचाने के लिए फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा ने एक सीक्रेट कमरा बनाया है। आमिर और आदित्य के अलावा इस कमरे में जाने की इजाजत सिर्फ दो लोगों को है। ये दो लोग वे हैं, जो फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर बना रहे हैं।

आमिर के आगे क्यों झुका यशराज बैनर?

सूत्रों का कहना है कि आदित्य चोपड़ा ने इस कमरे के बाहर टाइट सिक्योरिटी कर रखी है, ताकि कोई भी बगैर इजाजत अंदर न जा सके। जिन कंप्यूटरों पर पोस्टर और ट्रेलर काम चल रहा है, उसके पासवर्ड भी रोज बदले जा रहे हैं।

आदित्य और आमिर फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर को लेकर तब तक संस्पेंस बनाए रखना चाहते हैं, जब तक यह रिलीज नहीं होते। वैसे पूरी संभावना है कि दिवाली तक पोस्टर और ट्रेलर रिलीज हो जाएंगे, ताकि क्रिसमस पर फिल्म के रिलीज होने तक 'धूम 3' की टीम को फिल्म के प्रमोशन के लिए पर्याप्त समय मिल जाए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर