विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्‍म का पोस्‍टर है इतना हॉट कि सिनेमाघरों ने लगाने से इंकार कर दिया

By SumanEdited By:
Published: Fri, 24 Oct 2014 10:38 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 24 Oct 2014 11:06 AM (GMT+05:30)

दिवाली के त्योहार ने अनुभव सिन्हा की फिल्म 'ज़िद' के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। एग्जिबिटर्स ने तय किया है कि दिवाली का उत्सव

News Article Hero Image

मुंबई। दिवाली के त्योहार ने अनुभव सिन्हा की फिल्म 'ज़िद' के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। एग्जिबिटर्स ने तय किया है कि दिवाली का उत्सव खत्म होने के बाद ही फिल्म के पोस्टर लगाए जाएंगे। प्रोडक्शन टीम के एक करीबी सूत्र ने कहा, 'फिल्म अगले महीने रिलीज होने वाली है और हमारे लिए प्रमोशन शुरू करना जरूरी है। हमने दो दिन पहले फिल्म के लीड कलाकारों बार्बी हांडा और करणवीर शर्मा का पहला पोस्टर जारी किया था, जो काफी बोल्ड था।'

बताया जा रहा है कि फिल्म का दूसरा पोस्टर भी काफी बोल्ड है इसलिए एग्जिबिटर्स ने इसे कुछ दिन रोकने का फैसला किया है। एक सूत्र ने बताया, 'उन्होंने कहा कि फेस्टिव सीजन में बहुत सारे परिवार फिल्में देखने आते हैं और इस तरह के पोस्टर लगाना ठीक नहीं होगा। उन्होंने इस फैसले के बारे में निर्माताओं को बता दिया है और वो भी इसके लिए राजी हो गए हैं। इसलिए नया पोस्टर दिवाली के बाद आएगा।'

एग्जिबीटर इंदर राज कपूर ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा, 'पब्लिसिटी के कुछ सामान को वापस कर दिया गया है क्योंकि हमें ये बोल्ड लगा और हमें डर था कि ये विवादास्पद होगा। हमने इस बारे में निर्माताओं से बात की है।'

'ज़िद' के को प्रोड्यूसर अनुभव सिन्हा ने कहा कि उनकी टीम एक रणनीति बनाने की कोशिश कर रही थी ताकि फिल्म के बोल्ड कंटेट का असर प्रमोशन पर न पड़े। सिन्हा ने कहा, 'सोमवार तक हम फैसला कर लेंगे कि हमें पब्लिसिटी के इसी सामान के साथ आगे बढ़ना है या नहीं।'

पढ़ेंः इस गाने में है परिणीती का अभी तक का सबसे बोल्ड लुक

पढ़ेंः विराट कोहली का नाम लेते ही शरमा गईं अनुष्का!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।