विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस गाने में है परिणीति का अभी तक का सबसे बोल्‍ड लुक

By SumanEdited By:
Updated: Fri, 24 Oct 2014 09:30 AM (IST)

परिणीति चोपड़ा और रणवीर सिंह की फिल्म 'किल दिल' का रोमांटिक गाना 'सजदे' लॉन्च हो गया है। अक्सर मजेदार और बबली किरदारों में नज़र आने

News Article Hero Image

मुंबई। परिणीति चोपड़ा और रणवीर सिंह की फिल्म 'किल दिल' का रोमांटिक गाना 'सजदे' लॉन्च हो गया है। अक्सर मजेदार और बबली किरदारों में नज़र आने वाली परिणीति पहली बार इस गाने में बेहद बोल्ड अवतार में हैं। परिणीति लाल रंग के बैकलेस गाउन में बेहद हॉट लग रही हैं।

इस गाने को बेहद खूबसूरत लोकेशन्स पर शूट किया गया है। गाने में रणवीर और परिणीति की कैमिस्ट्री देखने लायक है। गाने को अरिजीत सिंह और निहारिका जोशी ने गया है, जबकि इसके बोल गुलज़ार ने लिखे हैं।

यश राज बैनर तले बनी फिल्म 'किल दिल' में रणवीर काफी स्टंट्स करते भी नज़र आएंगे। फिल्म में गोविंदा और अली ज़फर भी महत्वपूर्ण किरदारों में नज़र आएंगे। इसका निर्देशन शाद अली ने किया है।

फिल्म 14 नवंबर को रिलीज हो रही है।

पढ़ेंः क्यों सामने नहीं आ रहे हैं रणवीर सिंह?

पढ़ेंः रणवीर सिंह ने 'किल दिल' में किया लुंगी डांस