विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्‍यों सामने नहीं आ रहे रणवीर सिंह?

By SumanEdited By:
Updated: Wed, 22 Oct 2014 09:30 AM (IST)

रणवीर सिंह अपने बाल्ड (गंजे) लुक को छुपाकर रखना चाह रहे हैं। इसके चलते उन्होंने अपनी फिल्म 'किल दिल' के म्यूजिक लॉन्च पर नहीं जाने

News Article Hero Image

मुंबई। रणवीर सिंह अपने बाल्ड (गंजे) लुक को छुपाकर रखना चाह रहे हैं। इसके चलते उन्होंने अपनी फिल्म 'किल दिल' के म्यूजिक लॉन्च पर नहीं जाने का फैसला किया है ताकि वो मीडिया की नज़रों से दूर रहें। सूत्रों ने बताया कि फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही परिणीति चोपड़ा ही इस लॉन्च पर मौजूद होंगी।

रणवीर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने पिछले हफ्ते अपना सिर मुंडवा लिया है। एक सूत्र ने बताया, 'रणवीर किल दिल को प्रमोट करेंगे लेकिन गाने के लॉन्च पर नहीं आएंगे।'

'किल दिल' के एक करीबी सूत्र ने बताया कि फिल्म निर्माता चाहते थे कि रणवीर फिल्म के प्रमोशन में हिस्सा लें लेकिन वो लॉन्च पर नहीं आने के रणवीर के फैसले का सम्मान करते हैं। सूत्र ने कहा, 'उन्होंने इससे पहले निर्माताओं को बताया था कि वो प्रमोशन से जुड़ी हर गतिविधि में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।'

फिल्म के प्रवक्ता ने बताया, 'वो कभी भी फिल्म के सॉन्ग लॉन्च में शामिल नहीं होने वाले थे। हम इसे परिणीति से लॉन्च कराना चाहते थे क्योंकि इसी दिन उनका जन्मदिन भी है। वो इसके लिए आसानी से मान गई।'

शाद अली के निर्देशन में बनी 'किल दिल' में गोविंदा और अली ज़फर भी महत्वपूर्ण किरदारों में नज़र आएंगे।

पढ़ेंः रणवीर सिंह ने मुंडवाया अपना सिर

पढ़ेंः रणवीर सिंह ने 'किल दिल' में किया लुंगी डांस