विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रितिक रोशन ने ठुकरा दी थी ये ब्लॉकबस्टर फिल्में

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sat, 10 Jan 2015 12:10 PM (IST)

सुपरस्टार रितिक रोशन के खाते में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं लेकिन बाकी एक्टर्स की तरह रितिक ने भी कई स्क्रिप्ट्स ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सुपरस्टार रितिक रोशन के खाते में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं लेकिन बाकी एक्टर्स की तरह रितिक ने भी कई स्क्रिप्ट्स रिजेक्ट की जो कि बाद में बड़ी ब्लॉकबस्टर्स साबित हुईं। हालांकि रितिक को किसी फिल्म के छोड़ने और बाद में उसके हिट होने के कारण कभी कोई मलाल नहीं रहा है। डालते हैं उन फिल्मों पर एक नजर जिन्हें रितिक ने ठुकरा दिया था -

बर्थ डे स्पेशलः देखिए रितिक रोशन की अनदेखी तस्वीरें

दिल चाहता है : फरहान अख्तर ने ये फिल्म खास तौर पर रितिक को सिद्धार्थ के किरदार में दिमाग में रखकर लिखी थी। जब रितिक ने ये रोल ठुकरा दिया तो वो अभिषेक बच्चन के पास गए। लेकिन अभिषेक ने भी इस ऑफर को नहीं स्वीकारा। अभिषेक के बाद आखिरकार ये रोल आमिर खान के पास गया जिसे उन्होंने स्वीकार लिया। रितिक और फरहान ने इसके बाद 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में साथ काम किया।

बंटी और बबली : ये भी खबर थी कि रितिक रोशन को बंटी के किरदार के लिए संपर्क किया गया था। यश राज प्रोड्क्शंस के साथ उनकी पहले रिलीज फिल्म 'मुझसे दोस्ती करोगे' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई तो रितिक ने इस फिल्म से दूर होने का फैसला किया। बाद में ये रोल अभिषेक बच्चन के पास गया। अभिषेक को फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन भी मिला था।

रंग दे बसंती : आमिर खान स्टारर एक और फिल्म रितिक रोशन ने ठुकरा दी। इस फिल्म को ठुकराने के पीछे कारण पता नहीं चला लेकिन मीडिया में चर्चा रही कि रितिक डीजे का किरदार निभाना चाहते थे। लेकिन आमिर पहले ही इस प्रोजेक्ट के लिए साइन किए जा चुके थे। इसके बाद रितिक प्रोजेक्ट से पीछे हट गए।

रणवीर के साथ दीपिका ने यहां मनाया अपना जन्मदिन

स्वदेश : आशुतोष गोवारिकर की 'जोधा अकबर' में काम करने से पहले रितिक को 'स्वदेश' में 'मोहन भार्गव' के किरदार के लिए ऑफर दिया गया था। शाहरुख खान ने इस फिल्म के लिए कई अवॉर्ड्स जीते थे।

मैं हूं ना : इस फिल्म में शाहरुख खान के भाई के किरदार के लिए रितिक को ऑफर दिया गया था। रितिक को लक्ष्मण का किरदार निभाने के लिए संपर्क किया गया था जो बाद में जायद खान ने निभाया। रितिक ने कंटेंट और किरदार की गहराई की कमी के कारण ये ऑफर ठुकराया।

(साभार नई दुनिया)

जब पुलिस ने रोक दी फराह खान की बर्थ डे पार्टी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।