Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    14 साल बाद बदल गईं Agneepath की 'शिक्षा', अब बहुत हॉट दिखती हैं ऋतिक रोशन की ऑनस्क्रीन बहन

    Updated: Thu, 12 Mar 2026 02:09 PM (IST)

    साल 2012 में सुपरस्टार ऋतिक रोशन की फिल्म अग्निपथ को रिलीज किया गया था। इस मूवी में ऋतिक की ऑनस्क्रीन बहन शिक्षा का रोल प्ले करने वालीं एक्ट्रेस का लु ...और पढ़ें

    अग्निपथ एक्ट्रेस लुक बदला (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    अग्निपथ एक्ट्रेस लुक बदला (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. अग्निपथ एक्ट्रेस का बदल गया लुक

    2. 14 साल बाद बदल गई पूरी काया

    3. हॉटनेस में आगे निकली हैं एक्ट्रेस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता ऋतिक रोशन के करियर की सबसे शानदार मूवीज के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें अग्निपथ का नाम जरूर शामिल होगा। 14 साल पहले निर्देशक करण मल्होत्रा और निर्माता करण जौहर की इस ब्लॉकबस्टर मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। अग्निपथ में ऋतिक रोशन की ऑनस्क्रीन बहन शिक्षा का किरदार अभिनेत्री कनिका तिवारी ने निभाया था।

    अब 2012 के बाद से कनिका का लुक पूरी तरह से बदल गया है। मौजूदा समय में अग्निपथ की शिक्षा हद से हॉट दिखती हैं। जिसका अंदाजा आप उनकी लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर आसानी से लगा सकते हैं। 

    अग्निपथ की शिक्षा का बदला लुक

    फिल्म अग्निपथ में शिक्षा का कैरेक्टर प्ले कर अभिनेत्री कनिका तिवारी ने रातोंरात शोहरत हासिल की। मूवी में उनकी कमाल की अदाकारी और खूबसूरती ने हर किसी की दिल जीता।

    Agneepath shiksha (1)

    अब 30 साल की उम्र में कनिका हॉटनेस के मामले में काफी आगे निलकती नजर आती हैं। उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर मौजूद लेटेस्ट फोटोज को देख इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें- 38 साल बाद Ramayan की 'कैकेई' का बदल गया पूरा हुलिया, इस हाल में गुजार रही हैं जिंदगी

    kanikaji

    अग्निपथ की शिक्षा अब बड़ी हो गई हैं और बी टाउन की एक्ट्रेस के तौर पर छाई हुई हैं। हालांकि, अग्निपथ के बाद एक्टिंग करियर में कनिका तिवारी को उतने अधिक मौके नहीं मिली, जिनकी वह हकदार थीं।

    kanikatiwari2

    लेकिन अपनी बेबाक खूबसूरती के दम पर वह आज भी फैंस की फेवरेट मानी जाती हैं। गौर किया जाए कनिका तिवारी के एक्टिंग करियर की तरफ तो उन्होंने अग्निपथ से अभिनय की दुनिया में कद रखा था।

    kanika3

    इसके बाद बॉलीवुड में तो उनको अधिक अवसर नहीं मिले, लेकिन साउथ सिनेमा में उन्होंने कई फिल्में की, जिनके नाम इस प्रकार हैं- 

    • अग्निपथ- 2012 (हिंदी)

    • ब्वॉय मिट्स गर्ल- 2014 (तेलुगु)

    • रंगन स्टाइल-2014 (कन्नड़)

    • अवि कुमार- 2015 (तमिल)

    11 साल ने नहीं मिली फिल्म

    धमाकेदार एक्टिंग डेब्यू के बाद ऋतिक रोशन की ऑनस्क्रीन बहन को 11 साल फिल्म नहीं मिली हैं। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के आधार पर पिछले एक दशक से ज्यादा समय से वह एक्टिंग से दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि, इंस्टाग्राम पर कनिका तिवारी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने लेटेस्ट फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं। इंस्टा पर उनके फैंस की संख्या 58 हजार से ज्यादा है।

    यह भी पढ़ें- 'ये घटिया फिल्म पसंद आई...धुरंधर नहीं,' Shahid Kapoor की तारीफ करने पर क्यों ट्रोल हुए ऋतिक रोशन?