Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कार्तिक आर्यन के बाद Dostana 2 से कट गया एक और एक्टर का पत्ता, करण जौहर की बढ़ी टेंशन?

    Updated: Wed, 11 Mar 2026 04:01 PM (GMT+05:30)

    Dostana 2 Cast: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मूवीज में दोस्ताना का सीक्वल भी शामिल है। खबर आ रही है कि कार्तिक आर्यन के बाद इस मूवी से एक और स्टार ने नाता ...और पढ़ें

    दोस्ताना 2 में नहीं दिखेगा ये एक्टर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    दोस्ताना 2 में नहीं दिखेगा ये एक्टर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. कास्टिंग को लेकर चर्चा में आई दोस्ताना 2

    2. दोस्ताना 2 से बाहर होने की आई खबर

    3. फिल्म में नहीं नजर आएगा ये एक्टर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से निर्माता करण जौहर की मोस्ट अवेटेड मूवी दोस्ताना 2 का नाम चर्चा में बना हुआ है। सालों से इसकी मेकिंग को लेकर बातें हो रही हैं, लेकिन कास्टिंग के फाइनल न होने की वजह से फिलहाल ये मूवी अटकी हुई है। दोस्ताना 2 के लिए मेकर्स की पहली पसंद अभिनेता कार्तिक आर्यन थे। 

    लेकिन उन्होंने इस मूवी से मुंह मोड़ और फिर एक नए एक्टर की दोस्ताना 2 में एंट्री हुई। अब खबर ये आ रही है कि उस कलाकार ने भी करण जौहर की फिल्म को छोड़ दिया है। पूरा मामला क्या है आइए जानते हैं-

    दोस्ताना 2 से बाहर हुआ ये एक्टर

    साल 2008 में रिलीज हुई अभिषेक बच्चन और जान अब्राहम अभिनीत फिल्म दोस्ताना की सीक्वल पर लगता है नजर लग गई है। पहले इस फिल्म को कार्तिक आर्यन करने वाले थे, लेकिन कुछ कारणों से उनके फिल्म से हटने के बाद लक्ष्य लालवानी (Lakshya Lalwani) फिल्म से जुड़ें। हालांकि अब खबरें हैं कि लक्ष्य भी इस फिल्म से दूरी बना सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Chand Mera Dil Release Date: इस तारीख को सिनेमाघरों का दीदार करेगी 'चांद मेरा दिल', नई रिलीज डेट आई सामने

    dostana 2

    सूत्रों के अनुसार इस बार भी दोस्ताना 2 में हो रही देरी का कारण कास्टिंग पूरा न हो पाना ही है। भले ही विक्रांत मेस्सी फिल्म में अब भी बने हुए हैं, लेकिन लक्ष्य इससे किनारा कर सकते हैं। हालांकि लक्ष्य ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि वह फिल्म छोड़ रहे हैं।

    खबरें और भी

    lakshya lalwani (1)

    वहीं विक्रांत पहले ही दोस्ताना 2 से जुड़ने को लेकर खुशी जता चुके हैं। इसके अलावा इस मूवी में एक्ट्रेस के तौर पर सिनी शेट्टी का नाम भी चर्चा का विषय बन चुका है, जोकि मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं। लक्ष्य लालवानी के दोस्ताना 2 से एग्जिट होने की खबर से मेकर्स को बड़ा झटका लग सकता है। 

    लक्ष्य की अगली फिल्में और सीरीज

    फिल्म किल और वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से फैंस का दिल जीतने वाले लक्ष्य लालवानी आने वाले समय में कई प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। जिनमें फिल्म चांद मेरा दिल और डायरेक्टर आर्यन खान की सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का सीजन 2 का नाम शामिल है।