विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Arijit Singh Last Song: सलमान खान के लिए अरिजीत सिंह ने गाया आखिरी गाना, YouTube पर मिले 20 मिलियन व्यूज

Published: Sun, 01 Feb 2026 12:52 PM (IST)

Arijit Singh Last Song: कुछ दिन पहले ही अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लिया। लेकिन क्या आप जानते हैं बतौर प्लेबैक सिंगर उनका आखिरी गाना कौन सा था?

कौन सा है अरिजीत सिंह का आखिरी गाना

कौन सा है अरिजीत सिंह का आखिरी गाना

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए वह एक इमोशनल पल था जब मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा की। जब उन्होंने ये अनाउंसमेंट किया तो उनके फैंस को इस बात का काफी दुख हुआ कि अब वे फिल्मों के गानों में उनकी आवाज नहीं सुन पाएंगे।

फैंस को लगा झटका

अपने अनाउंसमेंट पोस्ट में अरिजीत सिंह ने सालों से अपने दर्शकों से मिले प्यार और सपोर्ट के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। उन्होंने साफ किया कि अब वह फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया काम नहीं करेंगे। इस अनाउंसमेंट से म्यूजिक इंडस्ट्री और दुनिया भर में उनके लाखों फैंस के बीच भावनाओं की लहर दौड़ गई।

arijit singh

यह भी पढ़ें- Explainer: जब पूरी दुनिया अरिजीत सिंह को सुनना चाहती है, तब उन्होंने माइक छोड़ने का मन क्यों बनाया?

कौन सा है अरिजीत सिंह का आखिरी गाना

लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिंगर का आखिरी कौन सा है और उन्होंने किस फिल्म के लिए बतौर प्लैबेक सिंगर अपना आखिरी गाना रिकॉर्ड किया है? उनका आखिरी गाना काफी खास है क्योंकि यह एक देशभक्ति गीत है। दूसरी ओर यह गाना सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म बैटल ऑफ गलवान का है जिसका टाइटल है मातृभूमि (MaatruBhumi)।

salman khan (18)

यह गाना न सिर्फ देश और उसके बहादुर शहीदों को श्रद्धांजलि देता है, बल्कि अरिजीत के म्यूजिकल सफर को भी एक गरिमापूर्ण विदाई देता है।

YouTube पर मिले 20 मिलियन व्यूज

'मातृभूमि', जो गणतंत्र दिवस 2026 के मौके पर रिलीज हुआ था, उसने पहले ही सुनने वालों के दिलों को छू लिया है। वहीं अब तक इस गाने को YouTube पर 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

 

अरिजीत सिंह के करियर पर एक नजर

अपने पूरे करियर में अरिजीत सिंह ने रोमांटिक गानों से लेकर दमदार देशभक्ति गानों तक, बॉलीवुड संगीत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उनके गाने ने न सिर्फ फिल्मों की जान डाली है, बल्कि संगीत प्रेमियों की पूरी पीढ़ी को भी गहराई से प्रभावित किया है। वह भारतीय संगीत इंडस्ट्री के सबसे प्रभावशाली और मशहूर गायकों में से एक हैं।

salman khan (19)

उन्होंने 'तुम ही हो 'राबता', 'चन्ना मेरेया', 'अगर तुम साथ हो', 'तुझे कितना चाहने लगे' और 'केसरिया' जैसी फल्मों के गानों में उनकी भावपूर्ण गायकी ने सुनने वालों के दिलों को गहराई से छुआ है। उन्होंने हिंदी, बंगाली, मराठी और तेलुगु जैसी कई भाषाओं में गाने गाए हैं। अरिजीत ने अपने करियर में 700 से ज्यादा गानों को आवाज दी है।

यह भी पढ़ें- 'संन्यास वापस लो', O Romeo के डायरेक्टर ने Arijit Singh के रिटायरमेंट के बाद शेयर किया दिल छूने वाला वीडियो