Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'तुम्हें छोड़ देगा...' सुप्रिया और पंकज कपूर के रिश्ते से खुश नहीं थी Shahid की 'सौतेली नानी', दी थीं वार्निंग

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 11:08 AM (GMT+05:30)

    सुप्रिया पाठक ने बताया कि उनकी मां दीना पाठक शुरुआत में पंकज कपूर से उनके रिश्ते के खिलाफ थीं। दीना को लगता था कि यह शादी नहीं चलेगी और उन्होंने इसे त ...और पढ़ें

    पकंज कपूर और सुप्रिया पाठक (फोटो- इंस्टाग्राम)

    पकंज कपूर और सुप्रिया पाठक (फोटो- इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर (Pankaj Kapur) बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों करीब 38 साल से साथ हैं। सुप्रीया से पहले पंकज कपूर ने नीलिमा अजीम से शादी की थी जोकि शाहिद कपूर और ईशान खट्टर की मां हैं।

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके रिश्ते को शुरुआती दिनों में सुप्रिया की मां, अभिनेत्री दीना पाठक नहीं चाहती थीं कि सुप्रिया, पंकज कपूर से शादी करें? दीना लगातार सुप्रिया को मना करती रहीं कि वो इस शादी के लिए मना कर दें।

    यह भी पढ़ें- धमाकेदार होगा Farzi का सीजन 2, रिलीज से पहले शाहिद कपूर ने खोला राज

    मां दीना को पसंद नहीं थे पकंज

    हॉटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में सुप्रीया अपनी बेटी सना कपूर के साथ आई थीं। इस दौरान उन्होंने मां और बेटी के रिश्ते पर भी बात की। एक्ट्रेस ने इस बात पर भी फोकस किया कि वो अपनी मां दीना के साथ कैसा रिश्ता शेयर करती हैं।

    Pankaj (14)

    इस पर बात करते हुए सुप्रिया ने कहा- 'मेरी मां को पंकज पसंद नहीं थे। उन्हें लगता था कि हमारा रिश्ता नहीं चलेगा। वैसे तो हमारी शादी को अभी 38 साल हो गए हैं लेकिन अगर वो अभी होतीं तो यही कहतीं कि ये तेरे को छोड़ के चला जाएगा लेकिन क्यों इसका मुझे भी कोई आईडिया नहीं है।'

    दीना पाठक ने कई बार बोला झूठ

    सुप्रिया ने आगे बताया कि उन्होंने बीच-बीच में कई बार झूठ बोलकर रिश्ता तुड़वाने की भी कोशिश की। सुप्रिया ने कहा- 'आखिरकार मैंने उन्हें एक दिन बताया कि ऐसा कुछ नहीं है और हम लोग शादी करने वाले हैं। अगर आपको आना है तो आओ नहीं आना है तो मत आओ।' उसने मुझे ऐसे देखा जैसे ये आखिरी हद हो... उन्होंने मुझसे पूछा, 'तुम्हें पनीर पसंद है?' मैंने कहा, मुझे पनीर पसंद है। उन्होंने कहा, 'अच्छा नहीं वो पंजाबी है ना तो पनीर...'मतलब ये कि अगर तुम्हें पनीर पसंद नहीं है तो तुम उससे शादी नहीं कर सकती। बस बात यहीं खत्म हो गई।

    Pankaj (15)

    खबरें और भी

    हालांकि सुप्रिया ने बताया कि मां के निधन से पहले उनके विचार अचानक से पूरी तरह बदल गए। वो कहने लगीं कि पंकज एक सही इंसान है और वो उन्हें पसंद भी करने लगीं। सुप्रिया और पंकज की इस शादी से दो बच्चे बेटी सना और बेटा रूहान हैं। वहीं पहली शादी से पकंज कपूर के एक बेटा शाहिद कपूर हैं।

    यह भी पढ़ें- Salman-Shahid की फिल्मों से काटा गया इस हीरोइन का रोल, सालों बाद बयां किया दर्द, अब करेंगी कमबैक?