Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धमाकेदार होगा Farzi का सीजन 2, रिलीज से पहले शाहिद कपूर ने खोला राज

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 09:37 PM (IST)

    अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज फर्जी सीजन 2 को लेकर रिलीज से पहले मेजर अप्डेट्स साझा किए हैं। ...और पढ़ें

    शाहिद कपूर की वेब सीरीज फर्जी 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    शाहिद कपूर की वेब सीरीज फर्जी 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. जल्द आएगा फर्जी का सीजन 2

    2. मेकर्स ने किया नए सीजन का एलान

    3. फर्जी 2 को लेकर बोले शाहिद कपूर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो की तरफ से गुरुवार को एक बिग इवेंट के दौरान आने वाले समय में प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली अपकमिंग फिल्में और वेब सीरीज की आधिकारिक घोषणा की गई है। इसमें अभिनेता शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज फर्जी सीजन 2 का नाम भी शामिल है। 

    फर्जी 2 की अनाउंसमेंट के मौके पर शाहिद कपूर संग सीरीज की कास्ट एंड मेकर्स भी मौजूद रहे। इस दौरान शाहिद ने फर्जी 2 को लेकर अपने दिल का राज खोला है और बड़ी बात कही है। आइए जानते हैं कि एक्टर फर्जी 2 को लेकर क्या कहा है।

    फर्जी 2 पर आया अपडेट

    लंबे इंतजार के बाद आधिकारिक तौर पर फर्जी 2 का एलान कर दिया गया है। जाली नोटों का नया अध्याय आने वाले समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दर्शकों का मनोरंजन करता हुआ नजर आएगा।

    यह भी पढ़ें- Mirzapur की गद्दी के लिए महासंग्राम, नोट कर लीजिए तारीख... सितंबर में फिर 'भौकाल' मचाने आ रहे हैं 'कालीन भैया'

    farz

    ओटीटी क्रिएटर्स राज एंड डीके की फर्जी 2 में आपको शाहिद कपूर, विजय सेतुपति, भुवन अरोड़ा, राशि खन्ना और केके मेनन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फर्जी सीजन 2 को लेकर सुपरस्टार शाहिद कपूर ने इवेंट के दौरान कहा है-

    खबरें और भी

    ये मेरे करियर का सबसे पसंदीदा किरदार है। मैं पिछले दो सालों से इसका इंतजार कर रहा था। दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है।मैं इसके लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं। ये सीजन या भी अलग होने वाला है। इस तरह से शाहिद ने फर्जी 2 को लेकर अपनी एक्साइटेड जाहिर की है।

    फर्जी 2 के फर्स्ट लुक भी आए सामने

    नए सीजन के आधिकारिक एलान के साथ-साथ मेकर्स की तरफ से फर्जी 2 के फर्स्ट लुक भी शेयर कर दी गई हैं। जिसमें फर्जी के सन्नी (शाहिद कपूर) और माइकल (विजय सेतुपति) की झलक देखने को मिली है। फर्जी 2 के इन लेटेस्ट पोस्टर्स को देखने के बाद फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। माना जा रहा है कि फर्जी 2 को इस साल के अंत तक ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी। 

    यह भी पढ़ें- Nayyi Navelli OTT: Haq के बाद 'नई नवेली' बनकर डराएंगी Yami Gautam, किस ओटीटी पर आ रही हॉरर फिल्म?