Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mirzapur की गद्दी के लिए महासंग्राम, नोट कर लीजिए तारीख... सितंबर में फिर 'भौकाल' मचाने आ रहे हैं 'कालीन भैया'

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 07:05 PM (IST)

    सफल सीरीज 'मिर्जापुर' के कई सीजन बनाने के बाद मेकर्स ने इस पर फिल्म बनाने की घोषण पहले ही कर दी थी। अब 'मिर्जापुर: द मूवी' की रिलीज डेट भी आउट हो चुकी ...और पढ़ें

    मिर्जापुर: द मूवी की रिलीज डेट आउट/ फोटो- Instagram

    मिर्जापुर: द मूवी की रिलीज डेट आउट/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा और अली फजल स्टारर क्राइम बेस्ड वेब सीरीज 'मिर्जापुर' ने एक लंबे समय तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। अमेजन प्राइम वीडियो पर इस लोकप्रिय सीरीज के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं और फैंस अब चौथे सीजन के इंतजार में पलकें बिछाए बैठे हैं।

    चौथा सीजन कब तक आएगा, यह तो अभी तक साफ नहीं हुआ है, लेकिन इसी बीच मेकर्स ने 'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur: The Movie) की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। फरहान अख्तर के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी? आइए नीचे डिटेल्स में पढ़ते हैं:

    सितंबर में इस तारीख को रिलीज होगी 'मिर्जापुर: द मूवी'

    अमेजन प्राइम वीडियो ने हाल ही में मुंबई में एक इवेंट का आयोजन किया था, जिसमें उन्होंने साल 2026 में रिलीज होने वाली अपनी 55 फिल्मों और सीरीज की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 'मिर्जापुर: द मूवी' भी शामिल थी, जिसकी बीते एक साल से जबरदस्त चर्चा हो रही है।

    यह भी पढ़ें- Mirzapur 4 होगा सीरीज का आखिरी सीजन! ‘गुड्डू पंडित’ ने बता दी अंदर की बात

    अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया पोस्टर जारी करते हुए लिखा, "मिर्जापुर: द मूवी... गद्दी खून बहाके ही मिलती है, यही नियम है। मिर्जापुर का भौकाल अब बड़े पर्दे पर।" आधिकारिक घोषणा के मुताबिक, 'मिर्जापुर: द मूवी' सिनेमाघरों में 4 सितंबर 2026 को रिलीज होगी।

    खबरें और भी

    mirzapur 1

    'मिर्जापुर' मूवी में भौकाल मचाएंगे ये नए सितारे

    रिपोर्ट्स की मानें तो 'मिर्जापुर: द मूवी' की कहानी क्या होगी, यह अभी तक आधिकारिक रूप से रिवील नहीं किया गया है। लेकिन सबसे बड़ी खबर यह है कि इस फिल्म में एक बार फिर से 'मुन्ना भैया' और 'कम्पाउंडर' की वापसी हो रही है, जो वेब सीरीज में मारे जा चुके थे। ऐसा भी कहा जा रहा है कि मूवी में उन अनकही कहानियों और चीजों को भी दिखाया जाएगा, जो फैंस ने सीरीज में नहीं देखी हैं।

    mirzapur the movie

    इस बार मिर्जापुर फिल्म से कई पुराने सितारों के साथ-साथ कुछ नए कलाकार भी जुड़ रहे हैं जिसमें जितेंद्र कुमार, रवि किशन, मोहित मलिक और सोनल चौहान शामिल हैं। इस ग्रैंड फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ही कर रहे हैं, जिन्होंने इस वेब सीरीज के पिछले सीजन्स को भी डायरेक्ट किया था।

    यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर भौकाल! Mirzapur The Movie की रिलीज डेट से उठा पर्दा, गद्दी के लिए खून बहाने आ रहे कालीन