Prime Video 2026 Releases: दिसंबर तक का कैलेंडर तैयार, OTT पर रहेगा इन फिल्मों-सीरीज का दबदबा
अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी 2026 दिसंबर तक में रिलीज होने वाली सीरीज और फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें कई पुरानी सीरीज के नए सीजन भी शामिल हैं ...और पढ़ें
-1773919944436_m.webp)
अमेजन प्राइम वीडियो अपकमिंग रिलीज लिस्ट 2026/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनोरंजन के महासंग्राम का लुत्फ उठाने के लिए दर्शक अब तैयार हो जाएं, क्योंकि नेटफ्लिक्स (Netflix) के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) ने भी साल 2026 में रिलीज होने वाली अपनी नई फिल्मों और सीरीज की लंबी लिस्ट शेयर कर दी है।
जहां ऋतिक रोशन अपने दो बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ प्राइम वीडियो पर एंट्री मारेंगे, तो वहीं 'कोहरा' फेम बरुण सोबती एक नई सीरीज के साथ धमाल मचाते नजर आएंगे। प्राइम वीडियो पर साल 2026 में कौन-कौन सी धांसू फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं? आइए नीचे पूरी लिस्ट देखते हैं:
स्टॉर्म (Storm)
ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'HRX' के बैनर तले बनने वाली पहली सीरीज की घोषणा कर दी है। इस सीरीज का टाइटल 'स्टॉर्म' (Storm) है। यह पांच ऐसी महिलाओं की कहानी है, जो अपने अनगिनत जख्मों, सपनों और राज को दिल में दबाए हुए हैं। इस सीरीज का निर्देशन अजीतपाल सिंह करेंगे। इसमें पार्वती थिरुवोथु, अलाया एफ, सृष्टि श्रीवास्तव, रमा शर्मा, सबा आजाद, सुविंदर पाल विक्की और आशीष विद्यार्थी जैसे शानदार कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- Naagzilla OTT Release: थिएटर के बाद ओटीटी पर 'इच्छाधारी नाग' का तांडव, कब और कहां आएगी कार्तिक की मूवी?

मेस (Mess)
प्राइम वीडियो पर ऋतिक रोशन के एक नहीं, बल्कि दो अलग-अलग प्रोजेक्ट्स आएंगे। पहला प्रोजेक्ट 'स्टॉर्म' है और दूसरा 'मेस' (Mess)। इसकी कहानी अजीबोगरीब लुटेरों के एक ऐसे ग्रुप पर आधारित है, जो डकैती करने के लिए एक 'OCD' से पीड़ित आदमी के घर में घुस जाता है। हालांकि, जल्द ही उन्हें एहसास होता है कि उस रात से बचने की जरूरत सिर्फ उस आदमी के परिवार को नहीं, बल्कि खुद उन्हें भी है। सीरीज का निर्देशन राजेश ए. कृष्णन ने किया है और इसमें रणवीर शौरी, गजराज राव और अनुराग ठाकुर ने मुख्य भूमिका निभाई है।
खबरें और भी
सिस्टम (System)
यह एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसका टाइटल पहले 'ग्रेटिट्यूड' (Gratitude) था, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है।
डोंट बी शाय (Don’t Be Shy)
'डोंट बी शाय' की कहानी श्यामिली 'शाय' दास की है, जिसे लगता है कि उसने अपनी पूरी जिंदगी अच्छे से प्लान कर ली है। लेकिन उसके जीवन में तूफान तब आता है, जब उसकी जिंदगी एक अजीब मोड़ ले लेती है। इस फिल्म को आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसका निर्देशन श्रीति मुखर्जी कर रही हैं।
इन सीरीज-फिल्मों से भी पूरे साल होगा मनोरंजन
इन मुख्य प्रोजेक्ट्स के अलावा, प्राइम वीडियो पर कई और सीरीज तथा फिल्में आ रही हैं, जो साल 2026 में ऑडियंस को एक मिनट के लिए भी बोर नहीं होने देंगी। यहाँ देखें पूरी लिस्ट:
- वेलकम टू खोया महल (सीरीज): बरुण सोबती, अदिति राव हैदरी
- राख (सीरीज): अली फजल, सोनाली बेंद्रे, आमिर बशीर, दिव्येंदु भट्टाचार्य, राकेश बेदी
- मटका किंग (मूवी): विजय वर्मा, कृतिका कामरा, सई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव, भूपेन्द्र जाड़ावत, गुलशन ग्रोवर
- आदर्श बाल विद्यालय (सीरीज): के.के. मेनन, नवीन कस्तूरिया, प्रसन्ना बिष्ट, अभिमन्यु सिंह, अर्चना पूरन सिंह, देवेन भोजानी
- तीन कौवे (मूवी): सिद्धांत गुप्ता, फातिमा सना शेख, पावेल गुलाटी, रोनित रॉय, ईशा तलवार, चांदनी बैंज, फैसल मलिक, बॉबी देओल
- रफ्तार (मूवी): राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश
- कारनामे - बदला गियर पलटी किस्मत (सीरीज): पूर्व झा, नमन जैन, साकिब नजर, नजरुल अयूबी, प्रेरक मेहता, सिकंदर खेर, सई ताम्हणकर
- टैक्स डिपार्टमेंट स्टोरी (सीरीज): रवि किशन, आदित्य रावल, अश्विनी भावे, राजेश कुमार, बरखा सिंह, सारिका सिंह, प्रतीक पचौरी, कावेरी सेठ
- नई नवेली- यामी गौतम
- वाइब- कुणाल खेमू, प्रीति जी जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, वंशिका धीरद ट्रेटर्स- तेलुगु : होस्ट: तेजा सज्जा
VVAN - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट
अमेजन प्राइम वीडियो पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फ्रेश जोड़ी भी धमाल मचाती हुई दिखाई देगी। ये दोनों फिल्म 'VVAN - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में नजर आएंगे। एकता कपूर का बालाजी मोशन पिक्चर्स इस फिल्म का निर्माण कर रहा है। सिद्धार्थ और तमन्ना के अलावा इस मूवी में मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी भी काम कर रहे हैं।

नागजिला (Naagzila)
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'नागजिला' लंबे समय से चर्चा में है। मृगदीप सिंह लांबा इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, जबकि करण जौहर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

इन हिट सीरीज के आएंगे नए सीजंस
साल 2026 में अमेजन प्राइम वीडियो अपनी कुल 55 नई फिल्में और सीरीज रिलीज कर रहा है, जिनमें हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं के प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। इन नई रिलीज के साथ-साथ भारत की कुछ सबसे लोकप्रिय सीरीज के नए सीजन भी लौट रहे हैं। इनमें 'फर्जी' सीजन 2, 'पंचायत' सीजन 5, 'कॉल मी बे' सीजन 2, 'दुपहिया' सीजन 2, 'दहाड़' सीजन 2 और 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 जैसी चर्चित सीरीज शामिल हैं।