Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Storm On OTT: पांच लेडीज ओटीटी पर लाएंगी तूफान, कब और कहां स्ट्रीम होगी वेब सीरीज स्ट्रॉम?

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 04:16 PM (IST)

    बतौर निर्माता सुपरस्टार ऋतिक रोशन वेब सीरीज स्ट्रॉम को लेकर आ रहे हैं, जोकि एक क्राइम और सस्पेंस थ्रिलर है। ...और पढ़ें

    ओटीटी पर आएगी स्ट्रॉम (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    ओटीटी पर आएगी स्ट्रॉम (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. वेब सीरीज स्ट्रॉम की ओटीटी रिलीज का एलान

    2. ऋतिक रोशन रोशन हैं सीरीज के निर्माता

    3. इस प्लेटफॉर्म पर होगी ऑनलाइन स्ट्रीम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता के बाद अब ऋतिक रोशन ने बतौर निर्माता अपने करियर को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। गुरुवार को एचआरएक्स मूवी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली नई वेब सीरीज स्ट्रॉम का एलान मेकर्स की तरफ से कर दिया गया है, जिसे ओटीटी पर पेश किया जाएगा। 

    इस सीरीज में 5 महिलाओं के संघर्ष और बदले की कहानी को दर्शाया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि वेब सीरीज स्ट्रॉम को कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। 

    ओटीटी पर आएगी स्ट्रॉम

    मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म  प्राइम वीडियो ने 19 मार्च यानी गुरुवार को ‘प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स’ इवेंट को आयोजित किया। इस दौरान प्राइम वीडियो पर भविष्य में आने वालीं सबसे बड़ी नई ओरिजिनल सीरीज और फिल्मों की घोषणा की। इसमें लगभग 55 नई वेब सीरीज को शामिल किया गया है, इनमें से एक का नाम स्ट्रॉम है। जिसके निर्मात सुपरस्टार ऋतिक रोशन हैं। 

     

    यह भी पढ़ें- Border 2 OTT Release: ओटीटी पर बजेगा देशभक्ति का डंका, इस दिन ऑनलाइन स्ट्रीम होगी बॉर्डर 2

    storm

    स्ट्रॉम की अनाउंसमेंट के साथ ही इसका लेटेस्ट टीजर पर प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। जिसमें साफ दिखाया गया है कि सीरीज की कहानी पांच महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने-अपने जीवन में मची उथल-पुथल से परेशान हैं। ये एक क्राइम और सस्पेंस थ्रिलर सीरीज है, जिसका अंदाजा टीजर को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है। स्ट्रॉम का टीजर देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।

    बात की जाए स्ट्रॉम की कास्ट में तो इसमें आपको पार्वती थिरुवोथु, अलाया एफ, सृष्टि श्रीवास्तव, रमा शर्मा, सबा आजाद, सुविंदर पाल विक्की, आशीष विद्यार्थी, रजित कपूर, अशोक पाठक, गौतम रोडे, प्रियंका सेतिया और रंजन राज जैसे कलाकार नजर आएंगे। जबकि अजीत पाल सिंह ने इसका निर्देशन किया है। 

    रिलीज डेट का सबको इंतजार

    स्ट्रॉम वेब सीरीज का टीजर काफी शानदार माना जा रहा है और इसे देखने के बाद हर कोई इस सीरीज की ओटीटी रिलीज का इंतजार करने लगा है। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट का एलान होना बाकी है। लेकिन ये तय है कि प्राइम वीडियो पर आपको स्ट्रॉम का धमाका देखने को मिलेगा। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रेखा का पहला हीरो... जो अमिताभ से भी बड़ा सुपरस्टार था, लेकिन अहंकार खा गया करियर; तबाह हुआ निजी जीवन