Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेखा का पहला हीरो... जो अमिताभ से भी बड़ा सुपरस्टार था, लेकिन अहंकार खा गया करियर; तबाह हुआ निजी जीवन

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 03:39 PM (IST)

    अहंकार अच्छे से अच्छे इन्सान को तबाह कर देता है। कुछ ऐसा ही हुआ था रेखा के फेमस को-स्टार के साथ, जिन्होंने एक समय पर अमिताभ बच्चन तक को छोटा आर्टिस्ट ...और पढ़ें

    रेखा के पहले को-स्टार का बर्बाद हुआ था करियर/ फोटो- Imdb

    रेखा के पहले को-स्टार का बर्बाद हुआ था करियर/ फोटो- Imdb

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मायानगरी मुंबई में हर दिन लाखों लोग आंखों में एक्टर बनने का सपना लेकर आते हैं। हालांकि, इनमें से बहुत ही कम लोग ऐसे होते हैं, जिनका यह सपना पूरा हो पाता है। बॉलीवुड में सफलता मिलना जितना मुश्किल है, उससे कहीं ज्यादा मुश्किल है उस सफलता को संभालना।

    कुछ ऐसा ही हाल रेखा (Rekha) के पहले को-स्टार का भी हुआ था, जिनकी पॉपुलैरिटी एक वक्त में अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना जैसे सितारों से कई गुना ज्यादा थी। वह अपने सामने अमिताभ बच्चन को एक छोटा स्टार समझने लगे थे। हालांकि, किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि वह सीधे अर्श से फर्श पर आ गिरे। इस हैंडसम स्टार का करियर तो तबाह हुआ ही, साथ ही पत्नी की वजह से उन्हें जेल तक जाना पड़ा। कौन थे वह एक्टर? चलिए आपको बताते हैं:

    रेखा के अपोजिट पहली ही फिल्म हुई थी सुपरहिट

    रेखा के जिस पहले को-स्टार की हम बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं, बल्कि नवीन निश्चल (Navin Nischol) हैं, जिन्हें आप 'देख भाई देख' जैसे कई हिट टीवी सीरियल्स में भी देख चुके हैं। नवीन निश्चल अपने समय के बड़े सुपरस्टार थे। एक बंगाली परिवार में जन्मे नवीन ने स्कूलिंग खत्म करने के बाद मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। कहा जाता है कि निर्देशक मोहन सहगल ने उन्हें फिल्मों में आने की सलाह दी थी। उनकी यह सलाह मानकर नवीन ने पुणे के फिल्म इंस्टीट्यूट (FTII) में दाखिला ले लिया।

    यह भी पढ़ें- देवानंद की भतीजी को किया चीट...दूसरी पत्नी की मौत ने भेजा था जेल, Dharmendra का बड़ा कॉम्पटीटर था ये अभिनेता

    मोहन सहगल ने ही उन्हें अपनी फिल्म 'सावन भादों' से बॉलीवुड में पहला मौका दिया, जिसमें उनके अपोजिट रेखा को कास्ट किया गया था। यह सिर्फ नवीन की ही नहीं, बल्कि रेखा की भी डेब्यू फिल्म थी।

    rekha 1

    अमिताभ बच्चन को कहा था 'छोटा स्टार'

    साल 1970 में रिलीज हुई फिल्म 'सावन भादों' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और उसके बाद नवीन निश्चल के पास फिल्मों की झड़ी लग गई। उन्होंने अपने करियर में 'विक्टोरिया नंबर 203', 'धुंध' और 'हंसते जख्म' जैसी कई सफल फिल्में दीं। एक समय पर वह अमिताभ बच्चन से भी बड़े स्टार माने जाते थे।

    खबरें और भी

    कहा जाता है कि जिस वक्त नवीन निश्चल का करियर अपने पीक पर था, तब उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ यह कहकर काम करने से इनकार कर दिया था कि वे (अमिताभ) एक छोटे आर्टिस्ट हैं। इतना ही नहीं, नवीन ने 'मेरे अपने', 'रोटी कपड़ा और मकान' और 'दीवार' जैसी ऐतिहासिक फिल्में भी ठुकरा दी थीं।

    रिपोर्ट्स की मानें तो नवीन निश्चल शूटिंग पर भी अपने को-स्टार्स की रिस्पेक्ट नहीं करते थे और सेट पर काफी नखरे दिखाते थे। हालांकि, समय बदलते देर नहीं लगी। कभी बिग बी को छोटा समझने वाले इस अभिनेता की मिड-70s में एक के बाद एक कई फिल्में फ्लॉप होती चली गईं और उनका करियर अर्श से फर्श पर आ गया। लीड रोल न चलने पर धीरे-धीरे उन्हें कैरेक्टर रोल्स मिलने लगे।

    naveen nishchal  (2)

    पत्नी के सुसाइड के बाद जाना पड़ा था जेल

    अहंकार में डूबे नवीन निश्चल की जिंदगी में सबसे बुरा दौर तब शुरू हुआ, जब साल 2006 में उनकी दूसरी पत्नी गीतांजलि ने सुसाइड कर लिया। दरअसल, अभिनेता ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी देव आनंद की भांजी और शेखर कपूर की बहन नीलू कपूर से हुई थी, लेकिन जल्द ही दोनों का तलाक हो गया।

    इसके बाद उन्होंने गीतांजलि से दूसरी शादी की, जो पहले से ही तलाकशुदा थीं। गीतांजलि ने सुसाइड करने से पहले एक नोट छोड़ा था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि 'नवीन' उन्हें हैरेस (Harass) करते हैं और मेंटल टॉर्चर देते हैं। इस सुसाइड नोट के आधार पर, कोर्ट के आदेश के बाद नवीन और उनके भाई को 2006 में पुलिस कस्टडी में लिया गया था। हालांकि, बाद में वकीलों की जिरह के बाद नवीन और उनके भाई को रिहा कर दिया गया।

    आखिरकार, साल 2011 में नवीन निश्चल का हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। उनकी पहली शादी से दो बेटियां हैं- नताशा और नोमिता।

    यह भी पढ़ें- किशोर दा से छीन लिया गया था ये गाना, बाद में उसी गीत ने Amitabh Bachchan को बनाया सुपरस्टार