Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Friday Releases: शुक्रवार को एंटरटेनमेंट का मिलेगा डबल डोज, 'धुरंधर-2' के बाद रिलीज होंगी 8 फिल्में और सीरीज

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 01:18 PM (IST)

    Friday OTT And Theater Releases:  'धुरंधर-द रिवेंज के बाद भी शुक्रवार को मनोरंजन का सिलसिला नहीं रुकेगा, क्योंकि इसके अलावा 8 और बड़ी फिल्में-सीरीज ओटी ...और पढ़ें

    शुक्रवार को रिलीज होंगी 8 फिल्में-सीरीज/ फोटो- Instagram

    शुक्रवार को रिलीज होंगी 8 फिल्में-सीरीज/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. इस शुक्रवार को होगा मनोरंजन का महासंग्राम

    2. OTT से थिएटर्स तक में छाएंगी बड़ी फिल्में-सीरीज

    3. धुरंधर 2 के अलावा घर पर भी मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फ्राइडे का दिन मेकर्स और सिनेप्रेमियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता। हर शुक्रवार को कई बेहतरीन फिल्में और सीरीज सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म्स पर तहलका मचाने आती हैं।

    मार्च महीने का यह तीसरा शुक्रवार फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि जहां 'धुरंधर: द रिवेंज' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, तो वहीं OTT पर भी कई ऐसी धांसू सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं, जो दर्शकों को अपनी कुर्सी से उठने नहीं देंगी। तो देर किस बात की? चलिए फटाफट देखते हैं इस शुक्रवार रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट:

    धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge)

    शुरुआत 'धुरंधर: द रिवेंज' से ही करते हैं, जो शुक्रवार से ठीक एक दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और पूरे वीकेंड दर्शकों का भरपूर एंटरटेनमेंट करेगी। इस फिल्म को हिंदी के साथ-साथ सभी साउथ भाषाओं में भी बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी सीधी टक्कर पवन कल्याण की फिल्म से हो रही है।

    रिलीज डेट: 19 मार्च (थिएटर्स)
    प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
    जोनर- स्पाई थ्रिलर

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: वीकेंड की बोरियत होगी छूमंतर, इस फ्राइडे रिलीज होंगी 10 धमाकेदार फिल्में और सीरीज

    अ डिफरेंट मैन (A Different Man)

    A24 की 'अ डिफरेंट मैन' इस शुक्रवार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे रही है। इसका निर्देशन एरोन स्किमबर्ग ने किया है और सेबेस्टियन स्टेन ने 'एडवर्ड' का मुख्य किरदार निभाया है। कहानी एक ऐसे शख्स की है जो न्यूरोफाइब्रोमैटोसिस से पीड़ित है और एक नई जिंदगी की उम्मीद में अपने चेहरे की सर्जरी करवाता है। हालांकि, उसे जल्द ही यह एहसास होता है कि वह अपना बाहरी लुक तो बदल सकता है, लेकिन अंदर चल रहे संघर्ष को खत्म नहीं कर सकता।

    रिलीज डेट: 20 मार्च
    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जोनर: साइकोलॉजिकल थ्रिलर

    बॉर्डर 2 (Border 2)

    सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। यह फिल्म 1971 में 'भारत और पाकिस्तान' के बीच हुए ऐतिहासिक युद्ध पर आधारित है। दर्शकों को इसके ओटीटी प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार था।

    खबरें और भी

    रिलीज डेट: 20 मार्च
    प्लेटफॉर्म-नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जोनर: वॉर ड्रामा / एक्शन थ्रिलर

    चिरैया (Chiraiya)

    SVF एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी वेब सीरीज 'चिरैया' की कहानी कमलेश (Divya Dutta) की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। वह एक 'आदर्श बहू' है, लेकिन उसकी जिंदगी में भूचाल तब आता है, जब अपने परिवार की इज्जत बचाने के लिए उसे कड़ी चुनौतियों से गुजरना पड़ता है और वह अपनी भाभी को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ती है।

    रिलीज डेट: 20 मार्च
    प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
    जोनर: सोशल ड्रामा

    डेडलॉक सीजन 2 (Deadloch Season 2)

    'डेडलॉक' के नए सीजन में डिटेक्टिव डल्सी कॉलिन्स और एडी रेडक्लिफ, एडी के पुराने साथी 'बुशी' की मौत की छानबीन करते दिखाई देंगे। हालांकि, मौत की जांच करने का उनका यह मिशन तब एक बुरे सपने में बदल जाता है, जब उन्हें एक दूरदराज के कस्बे में किसी व्यक्ति के शरीर का कटा हुआ हिस्सा मिलता है। अब उन्हें उस अज्ञात शख्स की पहचान करने का काम सौंपा जाता है।

    रिलीज डेट: 20 मार्च
    प्लेटफॉर्म- प्राइम वीडियो(Prime Video)
    जोनर: क्राइम मिस्ट्री

    जटाधारा (Jatadhara)

    'जटाधारा' के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने साउथ सिनेमा में अपना डेब्यू किया था। फिल्म में उनके अपोजिट सुधीर बाबू मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 'धन पिशाचिनी' की कहानी के माध्यम से आस्था (विश्वास) और विज्ञान (लॉजिक) के बीच के टकराव को दिखाती है। इसी फिल्म से शिल्पा शिरोडकर ने भी सालों बाद कमबैक किया है। 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म अब इस शुक्रवार OTT पर आ रही है।

    रिलीज डेट: 20 मार्च
    प्लेटफॉर्म- ZEE5
    जोनर: मिस्ट्री एक्शन थ्रिलर

    कासरगोड एम्बेसी (Kasargod Embassy)

    'कासरगोड एम्बेसी' मलयालम भाषा में बनी एक शानदार क्राइम थ्रिलर सीरीज है। 7 एपिसोड्स की इस सीरीज को आतिश एम. नायर ने डायरेक्ट किया है। इसमें आपको 2000 के दशक में केरल के उत्तरी जिलों में सक्रिय एक बड़े 'नकली पासपोर्ट गिरोह' की खतरनाक कहानी देखने को मिलेगी।

    रिलीज डेट: 20 मार्च
    प्लेटफॉर्म- ZEE5
    जोनर: क्राइम थ्रिलर

    पीकी ब्लाइंडर्स (Peaky Blinders)

    'पीकी ब्लाइंडर्स: द इमोर्टल मैन' (The Immortal Man) 1940 के बैकड्रॉप पर बनी एक फीचर फिल्म है। इसमें सेना से रिटायर्ड 'टॉमी शेल्बी' की कहानी को आगे बढ़ाया गया है, जो सेकंड वर्ल्ड वॉर (द्वितीय विश्व युद्ध) के दौरान फासीवादियों के खिलाफ जंग लड़ता है। यह कहानी विरासत और पीढ़ी-दर-पीढ़ी चले आ रहे आघात (Trauma) को शानदार तरीके से दर्शाती है।

    रिलीज डेट: 20 मार्च
    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जोनर: क्राइम ड्रामा / थ्रिलर

    उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh)

    नवरात्रि के इस खास मौके पर सिनेमाघरों में सिर्फ 'धुरंधर 2' ही रिलीज नहीं हुई है, बल्कि साउथ बॉक्स ऑफिस पर इसे कड़ी टक्कर देने के लिए 'उस्ताद भगत सिंह' भी आ गई है। इस फिल्म में पवन कल्याण, साक्षी वैद्य, श्रीलीला और राशि खन्ना ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

    रिलीज डेट: 19 मार्च
    प्लेटफॉर्म: (थिएटर्स)
    जोनर: स्पाई थ्रिलर

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: चरक से लेकर ब्वॉयफ्रेंड ऑन डिमांड तक, OTT-थिएटर्स में फ्राइडे को रिलीज हुईं 8 दमदार मूवीज-सीरीज