Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Friday Releases: चरक से लेकर ब्वॉयफ्रेंड ऑन डिमांड तक, OTT-थिएटर्स में फ्राइडे को रिलीज हुईं 8 दमदार मूवीज-सीरीज

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 02:57 PM (IST)

    Friday OTT & Theater Releases: मार्च का पहला शुक्रवार फैंस के लिए बेहद मनोरंजक होने वाला है, क्योंकि कई ऐसी वेब सीरीज और फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म से ल ...और पढ़ें

    फ्राइडे ओटीटी एंड थिएटर रिलीज/ फोटो- Instagram

    फ्राइडे ओटीटी एंड थिएटर रिलीज/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Friday New Releases: सिनेप्रेमियों के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास होता है। हर हफ्ते कई बड़ी फिल्में और सीरीज थिएटर्स से लेकर ओटीटी तक पर रिलीज होती हैं। मार्च 2026 का पहला शुक्रवार भी ऑडियंस के लिए बेहद खास है, जो उन्हें वीकेंड में भी फुल एंटरटेन करेगा।

    इस फ्राइडे सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स तक पर कई ऐसी फिल्में और सीरीज आ चुकी हैं, जिनके इंतजार में दर्शक पलकें बिछाए बैठे थे। तो चलिए देर किस बात की है, फटाफट से देख लेते हैं पूरी लिस्ट:

    हेलो बच्चों (Hello Bachhon)

    'फिजिक्स वॉलह' (Physics Wallah) के फाउंडर अलख पांडे की जर्नी से इंस्पायर्ड 'हेलो बच्चों' इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। कहानी एक फिजिक्स टीचर की है, जो ऑनलाइन माध्यम से सभी बच्चों को एक उचित शिक्षा दिलवाने के प्रयास में जुटा हुआ है। वह भारत में होने वाले कॉम्पिटिशन और एग्जाम ड्रिवन एजुकेशन सिस्टम के बीच कड़ी चुनौतियों का सामना करता है।

    रिलीज डेट- 6 मार्च
    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जोनर- बायोग्राफिकल ड्रामा

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: शुक्रवार को आएगी सिनेमा की सुनामी, थिएटर्स से लेकर OTT तक रिलीज होंगी ये नई फिल्में-सीरीज

    स्टिल शाइनिंग (Still Shining)

    10 एपिसोड की कोरियन रोमांटिक मेलोड्रामा सीरीज 'स्टिल शाइनिंग' भी इस फ्राइडे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ चुकी है। कहानी येओन ताए सेओ और मो यून आह की है, जिन्हें टीनेज में एक-दूसरे से प्यार होता है, लेकिन वे वक्त के साथ अलग हो जाते हैं। 10 साल बाद जब वे मिलते हैं, तो कैसे वह अपने पुराने घाव भरते हैं, कहानी इस बारे में है।

    रिलीज डेट- 6 मार्च
    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जोनर- रोमांटिक ड्रामा

    लालो: कृष्ण सदा सहायते (Laalo: Krishna Sada Sahaayate)

    'लालो: कृष्ण सदा सहायते' 10 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में आई थी। यह गुजराती भाषा में बनी फिल्म है, लेकिन इसका रिस्पॉन्स रीजनल ऑडियंस से इतना अच्छा मिला कि मेकर्स ने इसे 9 जनवरी 2026 को हिंदी भाषा में भी रिलीज किया। सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली यह गुजराती फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो चुकी है।

    खबरें और भी

    रिलीज डेट- 6 मार्च
    प्लेटफॉर्म- सोनी लिव (SonyLiv)
    जोनर- डिवोशनल ड्रामा

    वॉर मशीन (War Machine)

    अमेरिकी सेना के रेंजर भर्ती के फाइनल परीक्षण के दौरान 81 (एलन रिचसन) नाम के एक लड़ाकू इंजीनियर को एक मुश्किल परिस्थिति का सामना तब करना पड़ता है, जब दूसरे ग्रह से आया एक शिकारी उन पर अटैक कर देता है। यह परीक्षण एक युद्ध में बदल जाता है। क्या 81 उस किलिंग मशीन को नष्ट करके अपने लोगों को सुरक्षित कर पाएगा, फिल्म की कहानी इस बारे में है।

    रिलीज डेट- 6 मार्च
    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जोनर- वॉर ड्रामा

    जब खुली किताब (Jab Khuli Kitaab)

    कहानी गोपाल (पंकज कपूर) और अनुसूया (डिंपल कपाड़िया) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी के 50 साल पूरे होने के बाद एक-दूसरे से तलाक लेने का निर्णय लेते हैं। उनके तलाक लेने की वजह अनुसूया की बेवफाई है। कैसे परिवार से छुपाकर यह कपल बेवफाई को भूलकर एक-दूसरे का प्यार पाने की फिर से कोशिश करता है, यह कहानी इसी बारे में है। फिल्म की कहानी सौरभ शुक्ला ने लिखी है।

    रिलीज डेट- 6 मार्च
    प्लेटफॉर्म- ZEE5
    जोनर- कॉमेडी ड्रामा

    ब्वॉयफ्रेंड ऑन डिमांड (Boyfriend on Demand)

    इस कोरियन ड्रामा सीरीज की कहानी सियो मी राय के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बोरिंग डेटिंग लाइफ से छुटकारा पाने के लिए एक वर्चुअल डेटिंग ऐप का सहारा लेती है। हालांकि, डिजिटल रोमांस और रियल लाइफ की धुंधली लव स्टोरी के बीच सियो को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

    रिलीज डेट- 6 मार्च
    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जोनर- रोमांटिक ड्रामा

    टेड सीजन 2 (Ted Season 2)

    टेड के नए सीजन में जॉन बेनेट की कहानी आगे बढ़ेगी, जो एक हाई स्कूल का सीनियर है और ग्रेजुएशन करने से पहले एक गर्लफ्रेंड की तलाश में जुटा हुआ है। हालांकि, गर्लफ्रेंड को तलाशने के चक्कर में टेड उसकी जिंदगी में और भी ड्रामा भर देता है।

    रिलीज डेट- 6 मार्च
    प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
    जोनर- हाई स्कूल ड्रामा

    चरक: फेयर ऑफ फेथ (Charak: Fair of Faith)

    सुदीप्तो सेन फिल्म 'द केरल स्टोरी' के बाद एक और सामाजिक मुद्दे को दुनिया के सामने उजागर करते हुए दिखाई दिए हैं। उनके प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'चरक: फेयर ऑफ फेथ' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसकी कहानी आस्‍था बनाम अंधविश्‍वास पर आधारित है।

    रिलीज डेट- 6 मार्च
    प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
    जोनर- फोकलोर थ्रिलर ड्रामा

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: शुक्रवार को थिएटर्स में होगा धमाल, OTT पर मचेगा बवाल, रिलीज होंगी ये नई फिल्में-सीरीज