Vvan On OTT: थिएटर्स रिलीज से पहले पक्की हो गई 'वन' की ओटीटी डील, इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म वन की थिएटर्स रिलीज से पहले ओटीटी डील पक्की हो गई है। ...और पढ़ें

ओटीटी पर आएगी वन (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
थिएटर्स के बाद ओटीटी पर आएगी वन
इस प्लेटफॉर्म होगी ऑनलाइन स्ट्रीम
सिद्धार्थ मल्होत्रा की सुपरनेचुरल थ्रिलर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम फिल्म वन को लेकर चर्चा में बना हुआ है। एक सुपरनेचुलर हॉरर थ्रिलर के तौर पर फैंस इस मूवी का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच थिएटर्स रिलीज से वन के मेकर्स ने अपनी फिल्म की ओटीटी डील डन कर ली है।
साथ ही ये एलान कर दिया है कि सिनेमाघरों के बाद वन को ऑनलाइन किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, अभी इसकी ओटीटी रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है।
ओटीटी पर कहां आएगी वन
गौरतलब है कि गुरुवार को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो की तरफ से अपनी अपकमिंग मूवीज और वेब सीरीज को लेकर प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स इवेंट को आयोजित किया गया है। इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की ओटीटी रिलीज का एलान भी किया है, जिसके तहत बड़े पर्दे पर रिलीज के बाद वन को प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Storm On OTT: पांच लेडीज ओटीटी पर लाएंगी तूफान, कब और कहां स्ट्रीम होगी वेब सीरीज स्ट्रॉम?

ऐसे में ये साफ है कि वन के डिजिटल राइट्स प्राइम वीडियो ने खरीद लिए हैं। जिक्र किया जाए इस मूवी के मेकर्स की तरफ तो निर्माता एकता कपूर, शोभा कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने इसका निर्माण किया। डायरेक्टर की कमान दीपक मिश्रा के हाथों में है, जबकि फिल्म की कहानी अरुणाभ कुमार ने लिखी है।
Vvan: Force of the Forrest:
— prime video IN (@PrimeVideoIN) March 19, 2026
A rational urban man defies his ancestral forbidden forest & awakens a divine goddess, only to realise that some powers exist beyond logic & he must rise as the village’s only saviour to protect his people from annihilation.#PrimeVideoPresents… pic.twitter.com/gFOQNDYnaW
गौर किया जाए वन की कहानी की तरफ तो फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट – एक तार्किक सोच वाला शहरी इंसान अपने पुश्तैनी निषिद्ध जंगल की अवहेलना कर देता है और एक दिव्य देवी को जागृत कर देता है। लेकिन जल्द ही उसे एहसास होता है कि कुछ शक्तियां तर्क से परे होती हैं, और अब उसे अपने गांव को विनाश से बचाने के लिए एकमात्र रक्षक बनकर खड़ा होना होगा।
थिएटर्स में कब रिलीज होगी वन
लंबे समय से सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर के तौर पर फिल्म वन की चर्चा हो रही है। गौर किया जाए इस मूवी की थिएटर्स रिलीज की तरफ को 15 मई 2026 को इस मोस्ट अवेटेड मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा आपको वन में मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और अनुप सोनी जैसे कई कलाकार अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। मालूम हो कि इस मूवी को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई है।