Hrithik Roshan ने किया कॉमेडी फिल्म Mess का एलान, हैंडसम हंक ने इस OTT प्लेटफॉर्म से मिलाया हाथ
Hrithik Roshan ने इस कोलेबोरेशन के बारे में बात करते हुए कहा कि यह फिल्म प्रोजेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ पहले ही शुरू हो चुका है। ...और पढ़ें
-1773763310406_m.webp)
ऋतिक रोशन ने ओटीटी से मिलाया हाथ

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर ऋतिक रोशन के एक नए प्रोजेक्ट की अभी-अभी घोषणा की गई है। एक्टर और Prime Video ने मिलकर 'Mess' नाम की एक नई कॉमेडी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। यह आने वाली फिल्म उनके बैनर, HRX Films के तहत उनके भाई, ईशान रोशन के साथ मिलकर बनाई जाएगी।
ऋतिक ने मिलाया प्राइम वीडियो से हाथ
प्रोड्यूसर ऋतिक रोशन ने कहा, 'प्राइम वीडियो के साथ हमारी पार्टनरशिप ने हमें बोल्ड और नए तरह की कहानियां कहने का मौका दिया है और यह प्रोजेक्ट उसी भावना को पूरी तरह से दिखाता है। राजेश एक प्रोड्यूसर और डायरेक्टर, दोनों ही रूपों में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं और उनमें कॉमेडी को जबरदस्त कहानियों के साथ मिलाने की एक अनोखी काबिलियत है'।
Prime Video ने अनाउंस करते हुए लिखा, 'Prime Video, HRX Films और Soda Films Lab मिलकर एक 'MESS' मचाने वाले हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। Amazon Prime Video ने HRX Films और Soda Films Lab के साथ मिलकर 'Mess' नाम की एक कॉमेडी फिल्म बनाने का फैसला किया है, जिसमें एक आदमी का OCD इतने मजेदार तरीके से बेकाबू हो जाता है कि आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
क्या है फिल्म की कहानी?
यह फिल्म चोरों के एक ऐसे गिरोह की कहानी है, जो ऑब्सेसिव-कम्पल्सिव डिसऑर्डर (OCD) से पीड़ित एक व्यक्ति के घर में घुस जाते हैं। जैसे-जैसे रात बीतती है, चोरों को धीरे-धीरे एहसास होता है कि घर के अंदर के हालात वैसे नहीं हैं जैसा उन्होंने सोचा था और हो सकता है कि अब उन्हें ही इस रात से जिंदा बचकर निकलना पड़े।
खबरें और भी
इस फिल्म की पटकथा मूल रूप से अमेरिकी लेखक पॉल सोटर ने लिखी थी। इसकी रूपांतरित पटकथा और डायलॉग कपिल सावंत ने लिखे हैं। कलाकारों और रिलीज की समय-सीमा के बारे में अधिक जानकारी बाद में घोषित किए जाने की उम्मीद है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन पिछली बार जूनियर एनटीआर के साथ 'वॉर 2' (War 2) में नजर आए थे। उनकी अपकमिंग फिल्मों में कृष 4 और 'अल्फा' (Alpha) जैसी फिल्में हैं। अब उन्होंने प्राइम वीडियो के साथ फिल्म अनाउंस करके फैंस को एक्साइट कर दिया है।