Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Prime Video पर कॉमेडी फिल्म ने काटा गदर, आते ही टॉप 10 में जमाया कब्जा

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 08:04 PM (GMT+05:30)

    थिएट्रीकल रिलीज के बाद OTT पर कॉमेडी फिल्म टॉप 10 में कब्जा जमाए बैठी हुई है। ...और पढ़ें

    प्राइम वीडियो पर कॉमेडी फिल्म कर रही ट्रेंड

    प्राइम वीडियो पर कॉमेडी फिल्म कर रही ट्रेंड

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आजकल थिएट्रीकल रन पूरा करने के बाद फिल्मों का ओटीटी पर रिलीज होना एक ट्रेंड सा बन गया है। चाहे फिल्म हिट हो या फ्लॉप, थिएटर में कमाई के करने के बाद फिल्ममेकर्स ओटीटी डील कर लेते हैं और फिर वह फिल्म दर्शकों के लिए उपलब्ध हो जाती है।

    हालांकि कुछ ही फिल्में होती हैं जो ओटीटी पर रिलीज होने के बाद दर्शकों के बीच पॉपुलर हो पाती है और ओटीटी पर ट्रेंड कर पाती है। लेकिन कुछ आते ही ओटीटी पर अपना डेरा जमा लेती हैं। एक ऐसी ही कॉमेडी फिल्म थिएट्रीकल रन पूरा करने के बाद कुछ दिन पहले ही ओटीटी पर रिलीज हुई है और आते ही इसने अपना कब्जा जमा लिया है।

    rahu ketu (2)

    यह भी पढ़ें- Upcoming Releases: हफ्तेभर मिलेगा मनोरंजन का महाडोज, थिएटर से लेकर OTT तक फिल्मों-सीरीज का भंडार

    थिएटर में कैसा रहा प्रदर्शन?

    हालांकि आपको बता दें कि थिएटर में यह फिल्म बुरी तरह पिट गई। जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई इस फिल्म का बजट 20 के लगभग था लेकिन यह सिर्फ 8 करोड़ ही कमा पाई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई।

    rahu ketu (3)

    कौन सी है यह फिल्म?

    जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वह पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, शामिनी पांडे और चंकी पांडे स्टारर राहू केतू (Rahu Ketu) की। यह फिल्म 7 मार्च को ओटीटी पर रिलीज हुई और टॉप 10 में बनी हुई है। इस वक्त प्राइम वीडियो (Prime Video) पर फिल्म दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।

    खबरें और भी

    rahu ketu

    क्या है फिल्म की कहानी?

    लेखक चुरु लाल की जादुई नोटबुक से जन्मे, राहू और केतु- दो अनजान लेकिन प्यारे किरदार, उस नोटबुक को चालाक मीनू टैक्सी से वापस लाने के एक उथल-पुथल भरे मिशन पर निकल पड़ते हैं। इस सफर के दौरान, उन्हें अपनी उत्पत्ति से जुड़े चौंकाने वाले सच पता चलते हैं, वे एक खतरनाक ड्रग माफिया नेटवर्क में फंस जाते हैं, और अंत में अपनी किस्मत की बागडोर खुद अपने हाथों में ले लेते हैं।

    rahu ketu (4)

    राहु केतु 2026 की कॉमेडी फिल्म है, जिसे विपुल विग द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। इसमें पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, शालिनी पांडेऔर चंकी पांडे हैं।

    यह भी पढ़ें- Explainer: एक्शन में सबकी बाप निकली War Machine, ओटीटी पर ट्रेंडिंग में टॉपर बनी Netflix की नई फिल्म