Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    10 Years of Lootera: रणवीर ने पहले ठुकराई फिल्म, फिर एक सीन के लिए खुद को दी तकलीफ, 'लुटेरा' के अनसुने किस्से

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Wed, 05 Jul 2023 09:43 AM (IST)

    10 Years of Lootera रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म लुटेरा का खुमार 10 साल बाद भी कम नहीं हुआ है। साल 2013 में रिलीज हुई ये मूवी दर्शकों को ...और पढ़ें

    10 years of lootera know the lesser known facts about Ranveer Singh Sonakshi Sinha movie. photo-Twitter
    10 years of lootera know the lesser known facts about Ranveer Singh Sonakshi Sinha movie. photo-Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। 10 Years of Lootera: रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म लुटेरा की रिलीज को 10 साल पूरे हो गये। 'लुटेरा' भारतीय सिनेमा की उन फिल्मों में शामिल है, जिन्हें रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली, मगर बाद में कल्ट स्टेटस हासिल किया। वक्त के साथ इसके चाहने वालों की संख्या बढ़ी है। 

    रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की अदाकारी का तो कोई जवाब नहीं था, लेकिन फिल्म के गानों ने ऑडियंस के दिल में घर कर लिया था। 'संवार लूं', 'शिकायतें' और 'मनमर्जियां' गाने आज भी दर्शकों के फेवरेट सॉन्ग लिस्ट में शामिल हैं।

    विक्रमादित्य मोटवानी (Vikramaditya Motwane) निर्देशित फिल्म 'लुटेरा' 5 जुलाई 2013 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। पहली बार रणवीर और सोनाक्षी ने स्क्रीन शेयर किया था। आइए, आपको 'लुटेरा' के अनसुने फैक्ट्स के बारे में बताते हैं।

    एक गाने के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने बदली थीं 9 साड़ियां

    'लुटेरा' में सोनाक्षी सिन्हा का लुक 50 के दशक से प्रेरित था। फिल्म के गाने 'संवार लूं' में एक्ट्रेस ने 9 साड़ियां बदली थीं। उनकी हर साड़ी की कीमत 30 से 35 हजार रुपये बताई जाती है। सोनाक्षी की कुल साड़ियों पर 3 लाख रुपये खर्च किए गए थे।

    रणवीर सिंह ने क्यों रिजेक्ट कर दी थी लुटेरा?

    'लुटेरा' रणवीर सिंह के किरदार को काफी पसंद किया गया। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि रणवीर सिंह ने पहले ये फिल्म करने से साफ मना कर दिया था। रणवीर ने स्क्रिप्ट पढ़ते ही फिल्म को ठुकरा दिया था। बाद में विक्रमादित्य ने उन्हें फिर से रीडिंग के लिए बुलाया और खुद स्क्रिप्ट पढ़कर सुनाई। तब जाकर रणवीर ने हामी भरी थी और फिर तो उन्होंने इस किरदार में उतरने के लिए जी जान लगा दी थी।

    खबरें और भी

    Ranveer Singh in Lootera- Twitter

    दर्द वाले सीन के लिए रणवीर ने खुद को पहुंचाई थी चोट

    'लुटेरा' एक इमोशन से भरी फिल्म थी, जिसमें प्यार, दर्द और धोखा सब दिखाया गया था। रणवीर सिंह ने सभी भावनाओं को अच्छे से पर्दे पर उतारा था। एक सीन था, जहां रणवीर को दर्द में दिखना था। रणवीर के एक्टिंग के प्रति जुनून का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने वह दर्द वाला सीन करने के लिए खुद को असली में चोट पहुंचाई थी। ग्लैमशैम की रिपोर्ट के मुताबिक, इस शॉट के लिए रणवीर बार-बार खुद पर सेफ्टी पिन चुभा रहे थे।

    ऐन मौके पर बदल गया था पूरा सेट

    क्या आप जानते हैं कि 'लुटेरा' पूरी बनने के बाद आखिरी समय में बदल दी गई थी? जी हां, पहले फिल्म को मॉडर्न तरीके से बनाया जा रहा था, जबकि कहानी 50 के दशक की थी। बाद में जब विक्रमादित्य को एहसास हुआ कि मॉडर्न तरीके से बनी 'लुटेरा' जनता के दिलों में जगह नहीं बना पाएगी। तब उन्होंने स्क्रिप्ट में बदलाव किया और फिर बनी ऐसी पीरियड रोमांस, जो आज भी दर्शकों के दिल में एक अलग जगह बनाए हुए है।

    Lootera Photo- Instagram

    'लुटेरा' की शूटिंग टलने पर मेकर्स को हुआ था बड़ा लॉस

    O’Henry की शॉर्ट स्टोरी 'द लास्ट लीफ' पर आधारित 'लुटेरा' की ज्यादातर शूटिंग कश्मीर में स्थित डलहौजी में होनी थी। कुछ शूटिंग हुई थी, लेकिन साल 2012 में वहां इतनी बर्फबारी हुई कि शूटिंग को रद्द करना पड़ा। इससे मेकर्स को 1 करोड़ रुपये का लॉस हुआ। बर्फबारी की वजह से शूटिंग में दिक्कत हो रही थी। कुछ सींस तो बर्फबारी में शूट हुए, फिर बाकी की शूटिंग पुरुलिया में की गई। रणवीर और सोनाक्षी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।