यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Alia Bhatt ने पति रणबीर कपूर को छोड़ इस शख्स के साथ एन्जॉय किया लंच डेट, क्लासी लुक में नजर आईं एक्ट्रेस
Alia Bhatt Lunch Date बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी फिल्मों के अलावा अपनी आउटिंग को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। जब भी एक्ट्रेस घर से बाहर निकलत ...और पढ़ें

HighLights
- लंच डेट पर निकलीं आलिया भट्ट
- आलिया भट्ट ने खास शख्स के साथ एन्जॉय किया वीकेंड
- को-ऑर्ड सेट में क्लासी लगीं एक्ट्रेस
नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt Lunch Date: आलिया भट्ट ने कम समय में बॉलीवुड पर धाक जमा ली है। उन्हें इंडस्ट्री में आए एक दशक हो गया है और इन सालों में एक्ट्रेस ने सुपरहिट फिल्में देकर खुद को बॉलीवुड की सक्सेसफुल हीरोइनों की लिस्ट में शुमार कर दिया है।
आलिया भट्ट भले ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ में चाहे जितना बिजी हों, लेकिन वह अपनी फैमिली मेंबर्स को कीमती समय देना नहीं मिस करती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपना वीकेंड पति रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बेटी राहा (Alia Bhatt Daughter Raha) के साथ न मनाकर अपनी बहन शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) के साथ एन्जॉय किया।
लंच डेट पर निकलीं आलिया भट्ट
सभी जानते हैं कि आलिया अपनी बहन शाहीन भट्ट से कितनी क्लोज हैं। 2 जुलाई 2023 को आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ संडे लंच एन्जॉय करने मुंबई के एक रेस्तरां में गईं। इस दौरान एक्ट्रेस क्लासी लुक में नजर आईं।
Isn't she just so cute!!🥺🥰 Mommy #AliaBhatt snapped in a cool yet classy look!!💗@aliaa08 @viralbhayani77 pic.twitter.com/h66XnW0s6B
— Viral Bhayani (@viralbhayani77) July 2, 2023
शाहीन भट्ट जहां पिंक टॉप के साथ डेनिम जींस पहने कैजुअल लुक में नजर आईं। वहीं, आलिया भट्ट सिंपल लुक में भी क्लासी वाइब्स देती दिखीं। उन्होंने ब्राउन कलर का को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसे एक्ट्रेस ने एक स्लिंग बैग से स्टाइल किया। पोनीटेल और मिनिमल मेकअप में आलिया स्टनिंग लग रही थीं।
खबरें और भी
आलिया भट्ट की फिल्में
बात करें आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की तो वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले ही फिल्म का पहला गाना 'तुम क्या मिले' रिलीज हुआ, जिसे खूब प्यार मिला। अब 4 जुलाई को मूवी का ट्रेलर आउट होने वाला है। करण जौहर की निर्देशित फिल्म में आलिया भट्ट फिर से रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।
किस फिल्म से आलिया कर रहीं हॉलीवुड में डेब्यू?
बॉलीवुड के अलावा आलिया भट्ट अब हॉलीवुड में भी पैर जमाने की कोशिश कर रही हैं। वह फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इसमें वह विलेन का किरदार निभाएंगी। ये नेटफ्लिक्स पर 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी।