Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Films to Release in July 2023: कु्र्सी की पेटी बांध लीजिए, जुलाई में सिनेमाघरों में ये फिल्में करेंगी धमाका

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 01 Jul 2023 05:56 PM (GMT+05:30)

    Films to Release in July 2023 इस महीने आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। मगर उस ...और पढ़ें

    Films Releasing in Theatres in July 2023
    Films Releasing in Theatres in July 2023

    HighLights

    1. जुलाई में रिलीज हो रही हैं कई फिल्में
    2. रणबीर कपूर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से लेकर कई फिल्में सिनेमाघरों में हो रही रिलीज
    3. जानें किस दिन कौन सी मूवी हो रही रिलीज

    नई दिल्ली, जेएनएन। Movies in July 2023: सिनेमाघरों में पिछले कई महीनों में दर्शकों के मनोरंजन के लिए एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुईं। 'तू झूठी मैं मक्कार', 'पीएस 2','जरा हटके जरा बचके' और 'आदिपुरुष' सहित कई अलग-अलग जॉनर की फिल्में रिलीज हुईं।

    एंटरटेनमेंट का यह डोज इस महीने भी जारी रहने वाला है। जुलाई माह में कई फिल्में टिकट विंडो पर दस्तक देने को तैयार हैं। तो कुर्सी की पेटी बांध लीजिए क्योंकि अब हम आपको बताने जा रहे हैं रोमांस, एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्मों के बारे में।

    72 हूरें (72 Hoorain)

    जुलाई में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में सबसे पहला नाम '72 हूरें' का आता है। कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसमें दिखाया गया कि कैसे मासूम लोगों को ब्रेनवॉश कर उनकी जान ली जाती है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ashoke Pandit (@ashokepandit1)

    ट्रेलर में दिखाया गया है कि जन्नत में 72 हूरें नसीब होने का लालच देकर एक मौलवी जिहाद के नाम पर लोगों का कत्ल करने का भाषण दे रहे हैं। फिल्म को ट्रेलर रिलीज करने के बाद से ही क्रिटिसाइज किया जा रहा है। संजय पूरन सिंह चौहान के निर्देशन में बनी यह मूवी 7 जुलाई को रिलीज हो रही है।

    खबरें और भी

    नीयत (Neeyat)

    'नीयत' विद्या बालन (Vidya Balan) की फिल्म है। अपनी आखिरी फिल्म 'जलसा' के बाद विद्या बालन 'नीयत' के जरिये लोगों से रुबरू होने के लिए तैयार हैं। इस मूवी में विद्या जासूस मीरा की भूमिका में नजर आएंगी, जो कि एक मर्डर मिस्ट्री सुलझाती नजर आती हैं। सस्पेंस थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म में राम कपूर, राहुल बोस, नीरज काबी और अमृता पुरी जैसे कलाकार भी हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vidya Balan (@balanvidya)

    अजमेर 92 (Ajmer 92)

    फिल्म 'अजमेर 92', 14 जुलाई को रिलीज हो रही है। मूवी 1992 में राजस्थान के अजमेर में हुई सच्ची घटना पर आधारित है। यह वह कहानी है, जिसमें अजमेर दरगाह से जुड़े एक शक्तिशाली परिवार ने दर्जनों लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, जिनमें से कुछ नाबालिग थीं। पुष्पेंद्र सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म विरोध से घिरी हुई है।

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani ki Prem Kahani)

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के अभिनय से सजी फिल्म है। करण जौहर के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक-कॉमेडी मूवी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    रणवीर-आलिया के अलावा फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। आलिया-रणबीर की रॉकिंग केमेस्ट्री को दिखाते हुए फिल्म का गाना रिलीज किया गया है।