Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranveer Singh ने आलिया भट्ट को चिढ़ाते हुए 'तुम क्या मिले' पर बनाया मजेदार रील, लोगों ने आदिपुरुष से की तुलना

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sat, 01 Jul 2023 02:37 PM (GMT+05:30)

    Ranveer Singh Reel बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगे। कुछ दिन पहले ही उनकी ...और पढ़ें

    Ranveer Singh shares reel on Tum Kya Mile song inspired by Alia Bhatt. photo-Instagram
    Ranveer Singh shares reel on Tum Kya Mile song inspired by Alia Bhatt. photo-Instagram

    HighLights

    1. आलिया से इंस्पायर होकर रणवीर सिंह ने बनाया रील
    2. 'तुम क्या मिले' पर रणवीर सिंह का रील हुआ वायरल
    3. फैंस ने रणवीर सिंह के वीएफएक्स को आदिपुरुष से बताया बेहतर

     नई दिल्ली, जेएनएन। Ranveer Singh Reel: रणवीर सिंह की गिनती बॉलीवुड के उम्दा कलाकारों में होती है। शायद ही कोई सितारा है, जो उनकी एनर्जी से भरी वाइब्स को मैच करता हो। इन दिनों एक्टर अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के गाने पर एक्टर ने एक मजेदार रील शेयर कर फैंस का दिन बना दिया है।

    दरअसल, कुछ दिन पहले 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का पहला गाना 'तुम क्या मिले' रिलीज हुआ है। इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया था। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने भी गाने के प्रमोशन के लिए इस पर एक रील बनाया था। वह समंदर के किनारे इस गाने पर गुनगुनाती हुई नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने रील के साथ कैप्शन में लिखा था, 'पहले पहाड़ों पर और अब बीच पर... हम तो गाते रहेंगे।' ये काफी वायरल हुआ था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

    रणवीर सिंह ने लिए आलिया भट्ट के मजे

    अब रणवीर सिंह ने आलिया भट्ट की तरह एक रील शेयर किया है, बस फर्क वीएफएक्स का है। रणवीर ने मजे में कहा कि उनका आलिया की तरह बजट नहीं है, इसलिए उन्होंने वीएफएक्स के जरिए समंदर के किनारे 'तुम क्या मिले' गाने पर रील बनाया। शॉर्ट हेयर और शर्ट-जींस में रणवीर बहुत हैंडसम लग रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

    वीडियो को शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा, 'आलिया के रील जितना बजट नहीं था।' उन्होंने आलिया को टैग भी किया। 'गंगूबाई' एक्ट्रेस ने रणवीर के वीडियो पर कमेंट कर उन्हें 'लीजेंड' बताया। साथ ही इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी रील रीशेयर कर 'हाहाहा' लिखा है।

    खबरें और भी

    Alia Bhatt Insta Story

    लोगों ने रणवीर के रील की आदिपुरुष से की तुलना

    रणवीर सिंह के इस वीडियो पर लोगों ने मजेदार रिएक्शन दिया। किसी को रणवीर शॉर्ट हेयर में हैंडसम लगे, तो वहीं कुछ लोगों ने कहा कि आदिपुरुष (Adipurush) से बेहतर रणवीर के रील का वीएफएक्स है। एक और यूजर ने मजे लेते हुए कहा, 'रणवीर सिंह भाई ये कोई तरीका है आदिपुरुष की वीएफएक्स टीम को ट्रोल करने का।' एक ने कहा, 'आदिपुरुष टीम अभी भी आपको सर्च कर रही है।'

    बता दें कि करण जौहर की निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में एक बार फिर रणवीर और आलिया रोमांस करते हुए दिखाई देंगे। फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।