यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
RRKPK Tum Kya Mile Song Out: आलिया-रणवीर का रोमांटिक ट्रैक आउट, अरिजीत-श्रेया का तालमेल जगा देगा रोमांस
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Tum Kya Mile Song Out आलिया भट्ट और रणवीर सिंह गली ब्वॉय के बाद एक बार से धमाल मचाने आ रहे हैं। उनकी फिल्म रॉकी और रान ...और पढ़ें

HighLights
- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का पहला गाना आउट
- तुम क्या मिले गाना हुआ रिलीज
- अरिजीत-श्रेया की आवाज बना देगी दीवाना
नई दिल्ली, जेएनएन। RRKPK Tum Kya Mile Song Out: आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाली है। इस फिल्म का टीजर पहले से ही फैंस का दिल जीत चुका है, जिसके बाद करण जौहर ने बीते सोमवार को फिल्म के पहले गाने 'तुम क्या मिले' की रिलीज की घोषणा की थी। इस गाने की एक झलक टीजर में भी दिखाई गई थी।
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का पहला गाना अब फाइनली ऑडियंस के सामने आ चुका है, जोकि विजुअली शानदार होने के साथ-साथ कानों को सुकून देने वाला है। इतना ही नहीं इस गाने को देखकर आपको आलिया और रणवीर को देखकर शाह रुख खान और काजोल की याद आ जाएगी।
'तुम क्या मिले' में दिखा भरपूर रोमांस
शाह रुख खान अगर रोमांस के बादशाह हैं, तो करण जौहर रोमांटिक कहानियां कहने में माहिर। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ करण एक और रोमांटिक सुपरहिट जोड़ी फैंस को देने की पक्की तैयारी में हैं। फिल्म के पहले गाने 'तुम क्या मिले' को देखने के बाद आपके चेहरों पर एक बड़ी सी मुस्कान आ जाएगी और साथ ही 90 का वो दौर याद आएगा, जब रोमांस की परिभाषा बिल्कुल अलग थी।
फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का ये पहला रोमांटिक ट्रैक करण जौहर ने यश चोपड़ा को डेडीकेट किया है। गाने में आलिया भट्ट शिफॉन साड़ी को लहराती दिखीं, तो वहीं रणवीर सिंह भी रोमांटिक स्टार्स को कड़ी टक्कर देते हुए नई इमेज बिल्ड करते नजर आए। 'तुम क्या मिले' गाने को कश्मीर में शूट किया गया है, जहां खूबसूरत वादियां रणवीर-आलिया के इस गाने में चार चांद लगा रही हैं।
खबरें और भी
अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल का दिखा गाने में तालमेल
करण जौहर अपनी फिल्मों के गानों को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के पहले रोमांटिक ट्रैक को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं, तो वहीं प्रीतम दा ने गाने का म्यूजिक दिया है।
आधे घंटे में इस गाने को 1 लाख 5 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।