विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RRKPK First Song Teaser: आने वाला है आलिया-रणवीर की फिल्म का पहला गाना, रोमांस में डूब जाएंगे आप

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Tue, 27 Jun 2023 01:26 PM (IST)

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani First Song Teaser गली बॉय के बाद रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी ...और पढ़ें

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani First Song Tum Kya Mile Release Tomorrow/Instagram
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani First Song Tum Kya Mile Release Tomorrow/Instagram

HighLights

  1. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का इस दिन आएगा पहला गाना
  2. आलिया-रणवीर के गाने का छोटा सा टीजर हुआ रिलीज
  3. करण की फिल्म के गाने का टीजर देखकर ही रोमांस में डूब जाएंगे आप

नई दिल्ली, जेएनएन। RRKPK First Song Teaser: आलिया और रणवीर सिंह की जोड़ी एक बार फिर से करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएगी। इस फिल्म का टीजर कुछ दिनों पहले ही ऑडियंस के सामने आया था, जिसे देखकर एक बार फिर से फैंस को 90 के दशक की याद आ गई थी।

अब हाल ही में फिल्म के पहले गाने 'तुम क्या मिले' की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। इस रोमांटिक ट्रैक के एक छोटे से टीजर के साथ ही बुधवार को करण जौहर ने बताया कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का पहला गाना कब दर्शकों के सामने होगा।

इस दिन आएगा 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का पहला गाना

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से करण जौहर लंबे समय के बाद निर्देशक की कुर्सी संभाल रहे हैं। ऐसे में वह छोटी-छोटी क्लिप्स के साथ फैंस को हैरान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के पहले गाने 'तुम क्या मिले' का एक छोटा सा टीजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।

इस रोमांटिक ट्रैक की झलक शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा, "हमने आपकी सुन ली, ये ड्रीम लव सॉन्ग आप सुनते ही गुनगुनाने लगेंगे और ये गाना आपको पूरी तरह से एक नए युग में ले जाएगा। ड्रीम टीम के साथ प्यार में पड़ने के लिए आप तैयार हो जाइए। 'तुम क्या मिले' गाना कल यानी कि 28 को आउट हो रहा है"।

प्रीतम-अरिजीत सिंह का फिर चलेगा सब पर जादू

आपको बता दें कि 'तुम क्या मिले' रोमांटिक ट्रैक की एक छोटी सी झलक 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के टीजर में भी दिखाई गई थी। इस गाने को प्रीतम दा ने कम्पोज किया है। अरिजीत ने गाने को गाया है और अमिताभ भट्टाचार्य ने गाने के लिरिक्स लिखे हैं।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी, अंजलि आनंद मुख्य भूमिका में हैं। सालों बाद करण जौहर एक बार पर्दे पर रोमांस, ड्रामा लेकर आ रहे हैं। ये फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।