Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani में नजर आने वाले रणवीर सिंह ने लेटेस्ट लुक में कराया फोटोशूट, देखें तस्वीरें

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 30 Jun 2023 11:24 PM (IST)

    Ranveer Singh Latest Photoshoot रणवीर सिंह ने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें उन्हें नए लुक में देखा जा सकता है। वह ...और पढ़ें

    Ranveer Singh Latest Photoshoot, Ranveer Singh news
    Ranveer Singh Latest Photoshoot, Ranveer Singh news

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ranveer Singh Latest Photoshoot: रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। इस पर कई लोगों को रिएक्शन दिया है। कई लोगों ने उनके लुक की तुलना रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के स्टाइल से भी की है। शुक्रवार को रणवीर सिंह ने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कीं है। उन्होंने अपने नए लुक से अपने फैंस का दिल जीत लिया है।

    रणवीर सिंह का रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में लुक कैसा है?

    गौरतलब है कि रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में लंबे बालों में नजर आएंगे। अब उन्होंने छोटे बालों और ट्रिम दाढ़ी के साथ नया लुक पोस्ट किया हैं। उनके लुक को न सिर्फ इंटरनेट पर पसंद किया गया है बल्कि कई सेलिब्रिटीज ने भी उनकी प्रशंसा की है और कमेंट्स किए है। 

    रणवीर सिंह ने किस कंपनी के लिए फोटोशूट कराया है?

    तस्वीरों में रणवीर सिंह ने एक काली टी शर्ट पहनी हैं। उन्होंने कान में इयररिंग, एक चैन और अंगूठी भी पहन रखी है। उन्होंने टिफनी एंड कंपनी के लिए फोटोशूट कराया है। अभिनेता ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, “कोई नियम नहीं। सभी का स्वागत है।"

    रणवीर सिंह की फोटोज पर कलाकारों ने क्या प्रतिक्रिया दी है?

    तस्वीरों पर कई कलाकारों ने प्रतिक्रिया दी है जोया अख्तर ने लिखा है, "मुझे बहुत पसंद आया।" हंसिका मोटवानी ने कहा है, ''आप कुछ भी कर सकते हो।'' वहीं, उनकी फोटोज पर कुब्रा सैत, नीलम कोठारी, दर्शन कुमार और सईं ताम्हणकर ने भी कमेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया है। उनके एक फैन ने लिखा है, "अब रॉकी एंड रानी में आपको यही लुक मिलना चाहिए था।"

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

    रणवीर सिंह आलिया भट्ट के साथ किस फिल्म में नजर आए थे?

    रणवीर आलिया भट्ट के साथ जल्द रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। दोनों फिल्म गली बॉय के बाद एक बार फिर साथ काम कर रहे है। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है। जो छह साल के बाद निर्देशक की कुर्सी पर वापस लौटे है। फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी हैं। यह 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हाल ही में, फिल्म का पहला गाना 'तुम क्या मिले' रिलीज हुआ था। जिसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।