यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Karan Johar: 'तुम क्या मिले' के जरिये पूरा हुआ करण जौहर के बचपन का सपना, बताया क्या थी उनकी ख्वाहिश
करण जौहर फिल्म इंडस्ट्री के वह निर्माता-निर्देशक हैं जिन्हें खूब ट्रोल किया जाता है लेकिन वह काम के जरिये लोगों के दिलों में जगह बना ही लेते हैं। इस स ...और पढ़ें

HighLights
- 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को हो रही रिलीज
- मां बनने के बाद आलिया की है यह पहली फिल्म
- करण जौहर ने बताया कि 'तुम क्या मिले' के जरिये उनके बचपन का सपना पूरा हो चुका है
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) कई वर्षों के बाद डायरेक्शन के क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने 'कुछ कुछ होता है' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी कई फिल्मों को डायरेक्ट किया है, और अब एक लंबे अंतराल के बाद वह एक बार फिर बतौर डायरेक्टर वापसी करने को तैयार हैं। उनके निर्देशन में बनी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जल्द ही रिलीज होने वाली है।
पूरा हुआ करण जौहर का बचपन का सपना
हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना 'तुम क्या मिले' रिलीज किया गया। अरिजीत सिंह की आवाज में सजे इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की सिजलिंग केमेस्ट्री को दिखाते इस सॉन्ग को पहाड़ों के बीच शूट किया गया है।
गाने में दिखाए गए सीन, और खूबसूरत वादियों ने फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। न सिर्फ फैंस को, बल्कि खुद करण जौहर भी खूबसूरत लोकेशन्स से मनमोहित हो गए। उन्होंने लोकेशन पर शूट किए गए अपने वीडियो को शेयर कर बताया है कि उनका बचपन का सपना पूरा हो गया।
करण ने शेयर किया ये वीडियो
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 2023 की मोस्ट अवेटेड मूवी है। इस शूटिंग लोकेशन से करण जौहर ने अपना वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''पहाड़ों में पोज करने का मेरा बचपन का सपना पूरा हुआ। थैंक्स टू #tumkyamile मेरी ओवरएक्टिंग को नजरअंदाज करें!''
खबरें और भी
गौरतलब है कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से करण जौहर सात साल बाद डायरेक्शन के क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं। सिनेमा के लिए डायरेक्ट की गई उनकी आखिरी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' थी। शेयर किए गए अपने वीडियो के पहले करण ने फिल्म के लिए रणबीर-आलिया का फर्स्ट लुक टेस्ट शेयर किया, जो फैंस के लिए निराशा का कारण ज्यादा बना।
हाल ही में शेयर किया था लुक टेस्ट
रानी चटर्जी के लुक में आलिया भट्ट ग्रीन कलर की प्रिंटेड साड़ी और मल्टीकलर ब्लाउज में नजर आईं। वहीं, रौकी रंधावा बने रणवीर सिंह सफेद गंजी और ट्राउसर में दिखे। इसके साथ स्टाइल में उन्होंने ग्रीन कलर की शर्ट पहनी थी। फैंस को लुक टेस्ट वाली फोटो में दोनों के बीच कोई केमेस्ट्री नहीं नजर आई। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को रिलीज हो रही है।