यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Athiya Shetty और KL Rahul की शादी में शामिल होंगे इतने मेहमान, गेस्ट के लिए रखी ये खास पॉलिसी
क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी के फंक्शन की शुरुआ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Athiya Shetty KL Rahul Wedding: बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) जल्द हमेशा-हमेशा के लिए एक होने जा रहे हैं। इस कपल के घर शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आए दिन नई-नई अपडेट सामने आ रही है।
वहीं अब खबर है कि इस राहुल और अथिया की शादी में केवल 100 लोग शामिल होंगे। इतना ही नहीं आने वाले सभी मेहमानों को कहा गया है कि वह शादी की कोई भी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट न करें। हालांकि अभी तक इस कपल और शेट्टी परिवार की ओर से कोई पुष्टी नहीं की गई है।
शादी में शामिल होंगे 100 मेहमान !
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी में मुंबई से दूर सुनिल शेट्टी के फार्म हाउस खंडाला में हो रही है। आज यानी 22 जनवरी को मेहंदी और हल्दी सेरेमनी होने की खबर है। वहीं, 23 जनवरी यानी सोमवार को अथिया और राहुल सिर्फ 100 मेहमानों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे।

Photo Credit Instagram KL Rahul
मेहमानों को नहीं होगी फोन लाने की अनुमति !
इतना ही नहीं खबर यह भी है कि शादी में शामिल होने वाले सभी मेहमानों को हिदायत दी गई है कि वह तस्वीरें पोस्ट न करें और उनके फोन दूर रखे जाएंगे। यानी साफ है की यह कपल अपनी शादी की तस्वीरें खुद की सोशल मीडिया पर पोस्ट करेगा।
खबरें और भी

Photo Credit Instagram KL Rahul
दुल्हन की तरह सजा सुनील शेट्टी का फार्म हाउस
सोशल मीडिया पर सुनील शेट्टी खंडाला स्थित फार्म हाउस का एक वीडियो सामने आया है, जिसे दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। वीडियो में मंडप भी सजा हुआ नजर आ रहा है। जहां ये कपल एक-दूसरे का हाथ थामे सात फेरे लेंगे। पंडाल को पीले और सफेद रंग के कपड़ों से सजाया गया है।