Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जब ‘12th Fail’ एक्टर Vikrant Massey के पास नहीं थे ऑडिशन के लिए पैसे, महीनों तक पत्नी ने उठाया था खर्च

    Updated: Mon, 19 Feb 2024 09:07 PM (IST)

    Vikrant Massey And Sheetal Thakur 12th फेल एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) हाल ही में पिता बने हैं और इस वक्त अपने फैमिली के साथ ज्यादा से ज्याद ...और पढ़ें

    विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर (Photo Credit Instagram)
    विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर (Photo Credit Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Vikrant Massey: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) इन दिनों डबल सेलिब्रेशन में डूबे हुए हैं। एक तरफ जहां एक्टर अपनी फिल्म 12वीं फेल की सफलता का जश्न मना रहे हैं तो वहीं दूसरी तरह इसी महीने की 7 तारीख को बेटे के पिता भी बनें। विक्रांत मैसी और शीतल ने अपने बच्चे की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की थी।

    एक्टर इन दिनों अपने बेटे और वाइफ के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार रहे हैं। इन सबके बीच  विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) का एक इंटरव्यू भी काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया और बताया कि एक वक्त उनकी लाइफ में ऐसा भी था। जब फिल्मों में ऑडिशन देने के लिए उनकी पत्नी शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) ने उन्हें पैसे देती थी।

    यह भी पढ़ें- Vikrant Massey-Sheetal Thakur Baby: विक्रांत मैसी के घर गूंजी किलकारी, शीतल ठाकुर ने बेटे को दिया जन्म

    जब शीतल ठाकुर ने उठाया था विक्रांत का खर्च

    पिंकविला में छपी एक खबर के मुताबिक अनफिल्टर्ड बाय समदिश को दिए इंटरव्यू में विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने बताया कि उन दिनों उनके हाथ में अच्छा कॉन्ट्रेक्ट था, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने टीवी इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया।

    ऐसे में एक साल के अंदर उनकी सेविंग्स कम होने लगी,  जिसके चलते वह आर्थिक स्थिति में आ गए। इस दौरान उनकी पत्नी (जो उन दिनों गर्लफ्रेंड थी)  शीतल ठाकुर ने उन्हें फिल्म ऑडिशन में जाने के लिए चार से पांच महीने तक पैसे दिए थे।

    खबरें और भी

    24 साल की कमाते थे लाखों रूपये

    इस इंटरव्यू में एक्टर ने आगे बताया कि जब वह महज 24 साल के थे तो वह हर महीने 35 लाख रुपये कमाते थे। उन दिनों वह टीवी इंडस्ट्री में काम करते थे, जिसके चलते उनके पास बढ़िया कॉन्ट्रेक्ट था।

    विक्रांत और शीतल लव-स्टोरी

    यह भी पढ़ें- Vikrant Massey ने टेलीविजन को कहा अलविदा, कंटेंट को बताया घिसा पिटा, बोले- मेकर्स से भी हो गई लड़ाई

    विक्रांत और शीतल की लव स्टोरी का बात करें तो साल 2015 में आई वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' के सेट पर शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों ने सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और 19 फरवरी 2022 में शादी की।