Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vikrant Massey-Sheetal Thakur Baby: विक्रांत मैसी के घर गूंजी किलकारी, शीतल ठाकुर ने बेटे को दिया जन्म

    Updated: Wed, 07 Feb 2024 08:42 PM (IST)

    Vikrant Massey-Sheetal Thakur Baby Boy विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) इस वक्त सातवें आसमान पर है। एक तरफ जहां एक्टर अपनी फिल्म की सफलता को लेकर फूले ...और पढ़ें

    विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर (Photo Instagram)
    विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर (Photo Instagram)

    HighLights

    1. एक्टर विक्रांत मैसी बने पापा
    2. शीतल ठाकुर ने बेटे को दिया जन्म
    3. साल 2022 में कपल ने की थी धूमधाम से शादी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vikrant Massey-Sheetal Thakur Baby Boy: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) इस वक्त सातवें आसमान पर है। एक तरफ जहां एक्टर अपनी फिल्म की सफलता को लेकर फूले नहीं समा रहे थे।

    इसी बीच उनकी पर्सनल लाइफ में सबसे बड़ी खुशी ने दस्तक दे दी। एक्टर आखिरकार पिता बन ही गए। एक्ट्रेस शीतल ठाकुर ने 7 फरवरी को बेटे को जन्म दिया है। अभिनेता ने पोस्ट कर यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है।

    यह भी पढ़ें- Vikrant Massey ने टेलीविजन को कहा अलविदा, कंटेंट को बताया घिसा पिटा, बोले- मेकर्स से भी हो गई लड़ाई

    पापा बने विक्रांत मैसी

    विक्रांत मैसी और शीतल ने अपने बच्चे की जानकारी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की है। एक्टर ने पोस्टर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, "O7.02.2024 क्योंकि हम एक हो गए हैं। हम अपने बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए खुशी और प्यार से झूम रहे हैं, प्यार शीतल और विक्रांत।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

    सेलेब्स दे रहे हैं बधाइयां

    कपल के इस पोस्ट पर फैंस और बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने कमेंट कर बधाई दी है। भूमि पेडनेकर ने लिखा, बधाई हो। इसके डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी कपल को बधाई दी है। एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला ने लिखा, "बधाई हो। ताहिरा कश्यप, रसिका दुग्गल, सुरभि ज्योति समेत कई सेलेब्स ने कपल को पहले बच्चे की बधाई दी है। 

    विक्रांत और शीतल लव-स्टोरी

    विक्रांत और शीतल की लव स्टोरी का बात करे तो साल 2015 में आई वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' के सेट पर शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों ने सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और 19 फरवरी 2022 में शादी की। 

    एक्टर की आने वाली फिल्में

    यह भी पढ़ें- 'The Sabarmati Report' में नजर आएंगे Vikrant Massey, मेकर्स ने सोशल मीडिया पर की घोषणा

    विक्रांत के वर्कफ्रंट की बात करे तो हाल ही 12वीं फेल नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म में उन्होंने मनोज शर्मा की भूमिका निभाई और इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। अब जल्द यार जिगरी, सेक्टर 36 और फिर आई हसीं दिलरुबा में नजर आएंगे। 

    खबरें और भी