विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

12th Fail: विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' के कायल हुए विजय देवरकोंडा, स्ट्रगल करने वाले हर व्यक्ति के लिए कही ये बात

Published: Mon, 15 Jan 2024 01:57 PM (IST)

12th Fail एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल काफी चर्चा में है। अक्टूबर में रिलीज हुई ये फिल्म अब ...और पढ़ें

विजय देवरकोंडा (राइट) और 12वीं फेल फिल्म (लेफ्ट)
विजय देवरकोंडा (राइट) और 12वीं फेल फिल्म (लेफ्ट)

HighLights

  1. विजय देवरकोंडा ने किया '12वीं फेल' का रिव्यू
  2. स्ट्रगल करने वालों के लिए कही बड़ी बात
  3. ऋतिक रोशन ने भी की थी तारीफ

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाढ़ चुकी है। यूपीएससी एस्पिरेंट्स के स्ट्रगल को बताती इस फिल्म को जिस किसी ने भी देखा, वह खुद को मूवी की तारीफ करने से पीछे नहीं रोक पाया। आम जनता के साथ-साथ कई सेलिब्रिटीज भी अब तक फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। इस लिस्ट में साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा का भी नाम जुड़ गया है। उन्होंने '12वीं फेल' की तारीफ के पुल बांध दिए हैं। 

'12वीं फेल' मुश्किल घड़ी में भी हिम्मत न हारने की सीख देती है। ये वो फिल्म है, जिसमें स्वीपर के आईपीएस ऑफिसर बनने का सफर दिखाया गया है। अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए उसे कितनी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, फिल्म में ये कहानी दिखानी गई है। हाल ही में इस मूवी की कटरीना कैफ, ऋतिक रोशन और अनुराग कश्यप ने तारीफ की। अब विजय देवरकोंडा ने भी फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने स्ट्रगल कर रहे हर 'मनोज' के लिए शानदार बात लिखी है। 

'अपने बच्चों के लिए लड़ रहे हर पेरेंट्स...'

विजय ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की तारीफ में हर उस इंसान के लिए संदेश लिखा, जो लगातार स्ट्रगल कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'वो हर पेरेंट्स, ग्रैंड पेरेंट्स जो अपने बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। वो हर दुष्यंत सर, जो दूसरों को इन्सपायर करते हैं। पांडे और गौरी भाई जैसे हर दोस्त। हर वो ब्लेसिंग, जो श्रद्धा है और हर वो मनोज, जो स्ट्रगल कर रहा है...कामना करता हूं आप हर मुश्किल को पार कर जाएं और विनर बनकर सामने आएं।' 

विजय की पोस्ट पर रश्मिका मंदाना ने थम्ब्स अप देकर रिएक्ट किया।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं फिल्म

'12वीं फेल' में विक्रांत मैसी के अलावा मेधा शंकर, अनंत वी जोशी, संजय बिशनोई, अनशुमान पुष्कर स्टार्स ने भी काम किया है।

यह भी पढ़ें: Singham Again: मकर संक्रांति पर रोहित शेट्टी ने दिखाई 'सिंघम अगेन' की धमाकेदार झलक, स्टंट सीन देख खड़े हुए रौंगटे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।