Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'The Sabarmati Report' में नजर आएंगे Vikrant Massey, मेकर्स ने सोशल मीडिया पर की घोषणा

    Updated: Mon, 15 Jan 2024 11:47 PM (IST)

    Vikrant Massey New Film The Sabarmati Report 12वीं फेल के बाद अब विक्रांत मैसी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट में गोधरा अग्निकांड की कहानी का हिस्सा होंगे। ...और पढ़ें

    विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट (Photo Instagram)
    विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट (Photo Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vikrant Massey New Film The Sabarmati Report: विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) इन दिनों मनोज कुमार बनकर लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। बीते साल रिलीज हुई एक्टर की फिल्म 12वीं फेल इन दिनों हर किसी की जबान पर है। फिल्म की कहानी से लेकर विक्रांत मैसी की एक्टिंग के लोग दीवाने हो गए हैं। इसी बीच अब एक्टर ने अपनी नई फिल्म की घोषणा की है।

    विक्रांत मैसी की नई फिल्म

    12वीं फेल में अपना दमदार काम दिखाने के बाद विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है, जिसकी घोषणा एक्टर ने कुछ ही देर पहले की है। विक्रांत पर्दे पर एक बार फिर सच्ची घटना लेकर लौट रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- 12th Fail: विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' के कायल हुए विजय देवरकोंडा, स्ट्रगल करने वाले हर व्यक्ति के लिए कही ये बात

    द साबरमती रिपोर्ट का हिस्सा होंगे एक्टर

    27 फरवरी 2002 को हुई साबरमती एक्सप्रेस की घटना आज भी लोगों के जेहन में हैं। अब इस घटना पर्दे पर दिखाने के लिए विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) तैयार है। फिल्म क्रिटिक सुमित काडेल ने कुछ ही देर पहले एक वीडियो शेयर कर इसकी अनाउंसमेंट करते हुए लिखा, "द साबरमती रिपोर्ट के जरिए सुलझाने जा रहे हैं 27 फरवरी 2002 को साबरमती एक्सप्रेस में हुई एक अनकही कहानी को"।

    View this post on Instagram

    A post shared by Balaji Motion Pictures (@balajimotionpictures)

    रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना भी आएंगी नजर

    फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना अहम किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म 3 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को रंजन चंदेल डायरेक्ट करेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 12th Fail के शूट पर Vikrant Massey का स्टारडम देख शॉक रह गए थे Vidhu Vinod Chopra, कहा था- 'तू तो स्टार निकला'

    जल्द पापा बनने वाले हैं एक्टर 

    विक्रांत मैसी और शीतला ठाकुर अपना पहला बच्चा की एक्सेप्ट कर रहा है। इस कपल ने साल 2022 के फरवरी में शादी रचाई थी। दोनों की शादी को एक साल से ज्यादा का समय हो गया है और दोनों के पेरेंट्स बनने जा रहे हैं।