Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vikrant Massey: सिर्फ पैसों के लिए फिल्में नहीं करते विक्रांत मैसी, बोले- 'हमेशा फिल्म की कहानी...'

    Updated: Sun, 14 Apr 2024 07:25 PM (IST)

    विक्रांत मैसी इन दिनों काफी लाइमलाइट में बने हुए हैं। उनकी फिल्म 12वीं फेल को काफी तारीफें मिली हैं। हर तरफ उसी की चर्चा हो रही है। अब अभिनेता ने एक इ ...और पढ़ें

    सिर्फ पैसों के लिए नहीं करना चाहते फिल्म (Photo Credit: Instagram)
    सिर्फ पैसों के लिए नहीं करना चाहते फिल्म (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी फिल्म '12वीं फेल' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस मूवी में उनके अभिनय की खूब तारीफ की गई। दर्शकों से लेकर बॉलीवुड तक के बड़े-बड़े स्टार्स ने उनकी इस मूवी का रिव्यू किया।

    अब हाल ही में अभिनेता ने एक इंटरव्यू में अपने सिद्धांतों को लेकर बात की है। इसके साथ ही उन्होंने भविष्य की परियोजनाओं पर हावी नहीं होने देने के महत्व पर भी जोर दिया है।

    यह भी पढ़ें: द साबरमती रिपोर्ट में नए अंदाज में दिखेंगे विक्रांत मैसी, बोले- एक्शन और कट के बीच सब वैसा ही होगा, जैसे पहले था

    ईमानदार रहें और कठिन परिश्रम करें

    बता दें कि विक्रांत ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। अब विक्रांत ने पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में अपने करियर में सफलता हासिल करने और ईमानदारी बनाए रखने की चुनौतियों पर चर्चा की है।

    वह आम आदमी का प्रतिनिधित्व करने में विश्वास करते हैं और इंडस्ट्री से मिले लाभ का दुरुपयोग नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जितना हो सके उतना ईमानदार रहें और कठिन परिश्रम करें।

    सिर्फ पैसों के लिए नहीं करना चाहते फिल्म

    इसके साथ ही विक्रांत मैसी ने कहा कि वह सिर्फ पैसों के लिए फिल्म नहीं करना चाहते हैं, यह चीज उनके नेचर के खिलाफ है। अभिनेता हमेशा फिल्म की कहानी और किरदार पर ध्यान देना चाहते हैं, ताकि वो दर्शकों को पसंद आए और सार्थक स्टोरी प्रदान करें।

    विक्रांत का वर्क फ्रंट

    बता दें कि अभिनेता जल्द फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' में दिखाई देने वाले हैं। इस मूवी में उनके साथ राशि खन्ना भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में भी दिखाई देंगे। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आएगी। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस तापसी पन्नू दिखाई देने वाली हैं। अभी इसका टीजर जारी किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। हालांकि, इसकी रिलीज डेट का एलान अभी नहीं हुआ है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: विक्रांत मैसी की 12th Fail ने रचा इतिहास, 23 साल में ऐसा कारनामा करने वाली बनी इकलौती फिल्म