Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विक्रांत मैसी की 12th Fail ने रचा इतिहास, 23 साल में ऐसा कारनामा करने वाली बनी इकलौती फिल्म

    Updated: Sat, 13 Apr 2024 08:57 PM (GMT+05:30)

    अभिनेता Vikrant Massey की सुपरहिट फिल्म 12th फेल ने कामयाबी के नए शिखर का छू लिया है। सिनेमाघरों में डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा की इस फिल्म ने इतिहास ...और पढ़ें

    12th फेल ने सिनेमाघरों में मचाया धमाल (Photo Credit-X)
    12th फेल ने सिनेमाघरों में मचाया धमाल (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. सिनेमाघरों में 12वीं फेल ने रच दिया इतिहास
    2. 23 साल में अनोखा कारनामा करने वाली पहली फिल्म बनी
    3. विक्रांत मैसी की फिल्म ने जीता सबका दिल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्मी बनी हैं, जिनकी चर्चा लंबे अरसे तक चली है। सिर्फ चर्चा ही नहीं वे मूवीज सिनेमाघरों में भी महीनों तक जारी रही हैं। इस कड़ी में अब डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म 12th फेल का नाम शामिल हो रहा है। 

    पिछले 25 सप्ताह से विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और मेधा शंकर (Medha Shankar) की ये फिल्म लगातार बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। ऐसे में अब 12th Fail ने रिलीज की सिल्वर जुबली पूरी कर ली है। इसके साथ ही इस मूवी ने इतिहास रचते हुए एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है। 

    12th Fail ने हासिल किया ये कीर्तिमान

    फिल्म 12th Fail की सिनेमाघरों में सिल्वर जुबली करने के खास मौके को लेकर निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि हिंदी सिनेमा के 23 के इतिहास में कोई भी लगातार 25 वीक तक बड़े पर्दे पर नहीं चली है, अब कोई ऐसा कारनामा कर पाई है तो वह सिर्फ और सिर्फ 12th Fail है। 

    बता दें कि इससे पहले साल 2001 में रिलीज हुई सनी देओल और अमीषा पटेल की कल्ट फिल्म गदर-एक प्रेम कथा ने ये कीर्तिमान हासिल किया था और 25 सप्ताह तक सिनेमाघरों में जारी रही।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vidhu Vinod Chopra Films (@vidhuvinodchoprafilms)

    ऐसे में अब विक्रांत मैसी की 12वीं फेल ने इतिहास को दोहरा दिया है। मालूम हो कि बीते साल 27 अक्टूबर को रिलीज हुई ये मूवी अब भी थिएटर्स में कमाल दिखा रही है। 

    बॉक्स ऑफिस पर भी 12th Fail ने उड़ाया गर्दा

    महज 20 करोड़ के बजट में बनने वाली विक्रांत मैसी की 12वीं फेल ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर काटा है। इस मूवी ने नेट 70 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर बंपर सक्सेस प्राप्त की है और सफलता का स्वाद चखा है। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- '12वीं फेल' एक्टर Vikrant Massey ने सरेआम मांगी थी सारा अली खान से माफी, फिर एक्ट्रेस ने दिया हैरान करने वाला जवाब