विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'12वीं फेल' एक्टर Vikrant Massey ने सरेआम मांगी थी सारा अली खान से माफी, फिर एक्ट्रेस ने दिया हैरान करने वाला जवाब

Published: Tue, 19 Mar 2024 02:13 PM (GMT+05:30)

सारा अली खान पॉपुलर स्टार किड हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें एंट्री लेने के लिए तमाम मशक्कत नहीं करनी पड़ी। ...और पढ़ें

विक्रांत मैसी और सारा अली खान. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
विक्रांत मैसी और सारा अली खान. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. सारा अली खान हैं पॉपुलर स्टार किड
  2. विक्रांत मैसी ने मांगी थी सारा से माफी
  3. एक्ट्रेस ने दिया था हैरान करने वाला जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट्स् को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। 15 मार्च को 'मर्डर मुबारक' रिलीज हुई, जिसमें एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस ने काफी तारीफें बटोरी हैं। 21 मार्च को सारा की 'ऐ वतन मेरे वतन' रिलीज होने वाली है, जिसके ट्रेलर में उनकी एक्टिंग काबिलेतारीफ नजर आई है।

सारा अली खान अब तक की फिल्मों में किए रोल्स से हटकर इस फिल्म में किए जाने वाले काम को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। फैंस ने इस बात की तारीफ की है कि सारा ने अपनी एक्टिंग पर खूब काम किया है। इस बीच '12वीं फेल' एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने सारा से माफी मांगी है। इसकी वजह आपको हैरान कर सकती है।

विक्रांत ने इस कारण मांगी माफी

विक्रांत ने सारा के साथ फिल्म 'गैसलाइट' में काम किया है। सारा अली खान पॉपुलर स्टार किड हैं। ऐसे में इंडस्ट्री में एंट्री उनके लिए बाएं हाथ का खेल थी। बॉलीवुड लाइफ में आई स्टोरी में बताया गया है कि नेपोटिज्म पर छिड़ी बहस और स्टार किड्स को मिलने वाली प्रिवलेज को लेकर उन्हें ऐसा लगा था कि सारा को एक्टिंग से दूर-दूर तक कोई मतलब नहीं होगा।  

यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की नई कास्ट के लिए ये दो नाम आए सामने, जानें कौन होंगे नए 'अरमान' और 'रूही'

विक्रांत ने कहा कि यह बातें इतनी ज्यादा हो गई थीं कि उन्होंने इस पर विश्वास कर लिया और सारा को भी वैसे ही जज किया। उन्होंने सोचा था कि सारा की प्रायोरिटी शायद हेयर, मेकअप होंगी। वह स्टार किड है, जबकि विक्रांत स्टार किड वाले स्टेटस से कोसों दूर हैं। जब उन्होंने काम के लिए सारा का डेडिकेशन देखा, तब उनकी सोच एक्ट्रेस को लेकर बदली और उन्होंने सारा से माफी मांगी।

सारा ने दिया था ये जवाब

वहीं, सारा ने कहा कि उन्हें याद नहीं है कि विक्रांत ने कब उनसे माफी मांगी। लेकिन इतना जरूर है कि स्टार किड होने के नाते उन्हें ये सब सुनने की आदत है।

यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala के पेरेंट्स को एक्ट्रेस डेलबर आर्या ने दी बधाई, कहा- ये बच्चा पूरे देश के लिए उम्मीद की किरण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।