यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sidhu Moosewala के पेरेंट्स को एक्ट्रेस डेलबर आर्या ने दी बधाई, कहा- ये बच्चा पूरे देश के लिए उम्मीद की किरण
दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के परिवार में हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी जब उनके घर बच्चे का जन्म हुआ। सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने बेबी बॉय क ...और पढ़ें

HighLights
- सिद्धू मूसेवाला के पेरेंट्स ने बेटे को दिया जन्म
- दिवंगत सिंगर के भाई के जन्म पर फैंस और सिलेब्रिटीज ने दी बधाई
- एक्ट्रेस डेलबर आर्या ने बच्चे को बताया देश के लिए उम्मीद की किरण
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) के घर पर कुछ दिन पहले ही किलकारी गूंजी। उनके पिता बलकौर सिंह ने रविवार 17 मार्च को बेटे के जन्म की खुशखबरी शेयर की थी। इसके बाद से ही फैंस और सेलिब्रिटी की ओर से बधाइयों का तांता लग गया। सिद्धू मूसेवाला के पेरेंट्स को पंजाबी इंडस्ट्री के सिलेब्रिटीज के साथ ही हिंदी इंडस्ट्री के सितारों ने भी बधाई दी है।
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने रविवार को गुड न्यूज शेयर की कि उनकी पत्नी चरण कौर (Charan Kaur) ने IVF तकनीक के जरिये बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने बच्चे का चेहरा भी दिखाया। फैंस ने इस न्यू बॉर्न बेबी को सिद्धू मूसेवाला के पुनर्जन्म के तौर पर देखा और भगवान का भी शुक्र किया कि एक बेटे के जाने के बाद दूसरे का जन्म हुआ। इस कड़ी में पंजाबी एक्ट्रेस डेलबर आर्या ने सिलेब्रिटी पेरेंट्स को बधाई दी है।
'एक उम्मीद की किरण है इस बच्चे का जन्म'
टाइम्स से बातचीत में डेलबर ने कहा, ''मैं उनके लिए बहुत खुश हूं। सिद्धू उनका इकलौता बेटा था। इस बच्चे का जन्म उनके और देश के लिए एक उम्मीद की किरण है। भगवान इस बच्चे पर अपनी कृपा बनाए रखे और सिद्धू मूसेवाला की आत्मा इसके जरिये हमेशा हमारे साथ रहे।''
पंजाबी इंडस्ट्री को दिए थे कई टॉप सॉन्ग्स
सिद्धू मूसेवाला का पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में अहम योगदान रहा है। उनके पॉपलुर सॉन्ग्स में 'सो हाई', 'टोचन', 'जस्ट लिसन', 'जट्ट दा मुकाबला' जैसे गाने शामिल हैं। इन गानों के जरिये ही वह इंडस्ट्री के टॉप सिंगर बन पाए थे।
खबरें और भी
गोली मारकर हुई थी हत्या
सिद्धू मूसेवाला की 2022 में गोली मारकर हत्या की गई थी। 29 मई, 2022 को थार में उन्हें सरेआम गोलियों से भून दिया गया था। उनके शरीर पर 24 गोलियों के निशान मिले थे।
यह भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला के घर गूंजी किलकारी, 58 की उम्र में मां ने दिया बेटे को जन्म, पिता बलकौर सिंह ने शेयर की फोटो