Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर हॉस्पिटल में एडमिट, 58 की उम्र में दूसरी बार देंगी बच्चे को जन्म?

    Updated: Mon, 11 Mar 2024 06:05 PM (IST)

    दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को आज भी उनके फैंस और चाहने वाले भूले नहीं हैं। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन लोगों को उम्मीद है कि छोटे भाई ...और पढ़ें

    दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला और उनकी मां चरण कौर
    दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला और उनकी मां चरण कौर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंजाबी सिंदर सिद्धू मूसेवाला (Siddhu Moose Wala) की मां चरण कौर 58 की उम्र में दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। कुछ दिन पहले ही उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर सामने आई थी। वहीं, अब उनके हॉस्पिटल में एडमिट होने की जानकारी सामने आई है। उनके घर में किसी भी समय किलकारी गूंज सकती है।

    कुछ दिन पहले ही चरण कौर के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। इस जानकारी के बाद फैंस ने मूसेवाला फैमिली को ढेरों बधाई दी थी। सिद्धू मूसेवाला की मां की डिलीवरी मार्च में होनी है। ऐसे में किसी भी समय उनके घर नन्हें मेहमान की आहट सुनाई देने को मिल सकती है। 

    आईवीएफ के जरिये की प्रेग्नेंसी प्लान

    पंजाब केसरी की रिपोर्ट में बताया गया है कि सिद्धू मूसेवाला की मां जुड़वा बच्चों को जन्म देंगी। 58 वर्षीय चरण कौर को चंडीगढ़ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। बीते दिनों यह खबर आई थी कि IVF की मदद से उम्र के इस पड़ाव पर उन्होंने प्रेग्नेंसी प्लान की है। इकलौते चिराग सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद उनके माता पिता अकेले पड़ गए, जिसके बाद उनके पेरेंट्स ने आईवीएफ तकनीक की मदद से घर के वारिस की आस को पूरा किया। हालांकि, इस पर फैमिली की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट आना बाकी है। 

    यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3 में भूत भगाने से पहले कार्तिक आर्यन-तृप्ति डिमरी ने की पूजा, शूटिंग सेट से सामने आया ये वीडियो

    गोली मारकर की गई थी हत्या

    29 मई, 2022 को सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्हें मानसा के जवाहर गांव में सरेआम गोली मारी गई थी। जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त वह जीप में सवार थे। सिंगर की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई का हाथ बताया गया है, जिन्होंने खुद इसकी जिम्मेदारी ली थी। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: सैलून के बाहर नजर आईं Kriti Kharbanda के चेहरे पर दिखा वेडिंग ग्लो, 13 मार्च को इस जगह शादी करेगा कपल