यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सैलून के बाहर नजर आईं Kriti Kharbanda के चेहरे पर दिखा वेडिंग ग्लो, 13 मार्च को इस जगह शादी करेगा कपल
फरवरी में रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी काफी चर्चा में रही। अब बी टाउन में एक और कपल के घर शहनाई बजने वाली है। पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ज ...और पढ़ें

HighLights
- पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की होने वाले है शादी
- सैलून के बाहर देखी गईं कृति खरबंदा
- 13 मार्च को है कपल की शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Pulkit Samrat- Kriti Kharbanda Wedding: बॉलीवुड की ब्युटिफुल जोड़ी में शामिल पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) जल्द ही मिस्टर एंड मिसेज सम्राट बनने वाले हैं। फैंस कृति को पुलकित की दुल्हन बनते देखने के लिए बेताब हैं।
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा 13 मार्च को शादी करेंगे। कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर कपल का क्यूट वेडिंग कार्ड वायरल हुआ था, जिसमें इनकी एनिमेटेड फोटो बनी थी। पुलकित और कृति लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब शादी कर एक नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।
सैलून के बाहर नजर आईं कृति खरबंदा
पुलकित और कृति की शादी मुंबई में न होकर दिल्ली में होगी। इसके लिए 'फुकरा' एक्टर तो राजधानी पहुंच चुके हैं, लेकिन होने वाली दुल्हन का पता नहीं है। जहां दूल्हे मियां दिल्ली के लिए निकल गए। वहीं, कृति खरबंदा को मुंबई के बांद्रा में सैलून के बाहर देखी गईं। एक्ट्रेस यहां हेयर स्पा कराने आई थीं। जैसे ही वह बाहर निकलीं, पैपराजी की भीड़ ने उन्हें घेर लिया।
कृति ने क्रीम कलर का क्रॉप टॉप और इसी कलर की स्कर्ट पहनी थी। इस दौरान उनके चेहरे पर शादी का ग्लो साफ नजर आया।
ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की लव स्टोरी अनीस बज्मी की 'पागलपंति' से शुरू हुई थी। फिल्म 22 नवंबर, 2019 को रिलीज हुई थी। इसके बाद लॉकडाउन में दोनों ने साथ में टाइम स्पेंड किया। लॉकडाउन के दौरान ही इनका प्यार परवान चढ़ा और अब पांच साल की डेटिंग के बाद पुलकित-कृति शादी करने जा रहे हैं। कृति के साथ यह पुलकित की दूसरी शादी होगी।