यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sidhu Moose Wala के घर गूंजी किलकारी, 58 की उम्र में मां ने दिया बेटे को जन्म, पिता बलकौर सिंह ने शेयर की फोटो
दिवंगत सिंगल सिद्धू मूसेवाला के फैंस उनके निधन के दो साल बाद भी उन्हें भूले नहीं हैं। उनका जाना म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ी शोक की लहर रही है। ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sidhu Moosewala Mother Gave Birth Baby Boy: दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के फैंस आज भी उन्हें मिस करते हैं। वह उनके गानों के जरिये उन्हें याद करते हैं। कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि 58 की उम्र में उनकी मां चरण कौर प्रेग्नेंट हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि, सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने इस पर कुछ खास रिएक्ट नहीं किया था। वहीं, अब उन्होंने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है।
सिद्धू मूसेवाला के घर गूंजी किलकारी
सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) के पिता बलकौर सिंह एक बार फिर पिता बन गए हैं। उन्होंने नवजात बेटे के साथ फोटो शेयर करते हुए फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। उन्होंने रविवार की सुबह जानकारी दी कि वह एक बेटे के पिता बन गए हैं। बलकौर ने इंस्टाग्राम पर बच्चे को गोद में लेकर फोटो शेयर की और पंजाबी में लिखा, 'शुभदीप को चाहने वाले लाखों करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से, अनंत भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और मैं सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार का आभारी हूं।'
View this post on Instagram
सिद्धू की मौत के दो साल बाद आईं खुशियां
साल 2022 में मनसा जिले के शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी। सिद्धू अपने पेरेंट्स की इकलौती संतान थे। उनके निधन के बाद से घर में शोक का माहौल बना रहा। वहीं, दो साल बाद बेटे को जन्म देने के उनके घर में खुशी का माहौल है।
फैंस ने दी बधाई
चरण कौर सिंह और बलकौर सिंह के दोबारा पेरेंट्स बनने पर फैंस ने उन्हें बधाई दी है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की मां ने आईवीएफ की मदद से बच्चे को जन्म दिया।
यह भी पढ़ें: Ed Sheeran की पंजाबी सुनकर इम्प्रेस हुई ऑडियंस, कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ के साथ दी धमाकेदार परफॉर्मेंस