विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

12th Fail: मनोज शर्मा-श्रद्धा जोशी की कहानी फिर हुई हिट, IMDb पर बनी नंबर वन, 'बाहुबली' और 'दंगल' को भी दी मात

Published: Tue, 09 Jan 2024 03:56 PM (IST)

12वीं फेल बीते साल 27 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म का मुकाबला कंगना रनोट की तेजस के ...और पढ़ें

IMDb पर '12वीं फेल' बनी नंबर वन, (X Image)
IMDb पर '12वीं फेल' बनी नंबर वन, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों ने चौंकाया। इनमें सबसे ज्यादा हैरान 12वीं फेल ने किया। छोटी स्टार कास्ट, कम बजट और कम प्रचार के बिना भी फिल्म ने झंडे गाड़े। अब फिल्म के खाते में एक और उपलब्धि शामिल हो गई है।

12वीं फेल, बीते साल 27 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म का मुकाबला कंगना रनोट की तेजस के साथ था। दोनों फिल्मों ने साथ में थिएटर्स में दस्तक दी थी।

यह भी पढ़ें- Rohit Shetty ने किया था '12वीं फेल' के रियल लाइफ हीरो मनोज कुमार शर्मा संग काम, फोटो शेयर कर बताया किस्सा

तेजस को चटाई धूल

तेजस के मुकाबले, 12वीं फेल को स्क्रीन्स भी कम मिली थी। फिर बाजी 12वीं फेल के खाते में आई। फिल्म ने धीमी शुरुआत की, लेकिन बात में रफ्तार बनाई और अपना मुनाफा कमा लिया। अब IMDb की रेटिंग में भी 12वीं फेल ने बाजी मारी है।

12वीं फेल को मिले सबसे ज्यादा वोट्स

IMDb ने अपनी 250 टॉप भारतीय फिल्मों की लिस्ट में पहला पायदान 12वीं फेल को दिया है। यहां तक कि इस फिल्म ने ब्लॉकबस्टर रही बाहुबली 2, दंगल और 3 इडियट्स जैसी फिल्मों को भी IMDb रेटिंग में पीछे छोड़ दिया है। 12वीं फेल को IMDb पर 51 हजार से ज्यादा लोगों ने 9.2 रेटिंग दी है।

क्या है फिल्म की कहानी ?

12वीं फेल सच्ची कहानी पर आधारित उन लाखों छात्रों के संघर्ष को दर्शाती है, जो यूपीएससी प्रवेश परीक्षा की तैयारी करते है। फिल्म बताती है कि जिंदगी परीक्षा से कहीं ज्यादा है। इसके साथ ही 12वीं फेल लोगों को असफलताओं के सामने हिम्मत न हारने और रीस्टार्ट करने के लिए प्रेरित करती है। फिल्म में आईपीएस ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस श्रद्धा जोशी की कहानी दिखाई गई है।

यह भी पढ़ें: Vikrant Massey: रणवीर और दीपिका के साथ भी फिल्में कर चुके हैं 12th Fail के 'मनोज', क्या आपको याद है?

फिल्म की स्टार कास्ट

12वीं फेल का प्रोडक्शन विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। वहीं, फिल्म का प्रोडक्शन जी स्टूडियोज ने किया है। 12वीं फेल में विक्रांत मैसी, मेधा शंकर और आनंतविजय जोशी ने लीड रोल निभाया है। फिल्म हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज हुई थी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।