यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
12th Fail Song: 'रीस्टार्ट' के लिए हो जाए तैयार, रिलीज हुआ 12वीं फेल के टाइटल ट्रैक का टीजर
विक्रांत मैसी स्टारर विधु विनोद चोपड़ा अपनी मच अवेटेड फिल्म 12वीं फेल के साथ तैयार हैं। यह फिल्म अपने लॉन्च के बाद से ही खबरों में है। फिल्म के एक्साइ ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल रिलीज की तैयारी कर रही है। फिल्म अपनी कहानी की वजह से चर्चा में बना हुआ है। 12वीं फेल के टीजर और ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब मेकर्स फिल्म के गाने जारी कर रहे हैं। इस लिस्ट में अगला नंबर 12वीं फेल के टाइटल ट्रैक का है।
12वीं फेल के दिल छू लेने वाले रोमांटिक गाने 'बोलो ना' चर्चा में बना हुआ है। इसके बाद अब मेकर्स अहमदाबाद में फिल्म का दूसरा गाना रीस्टार्ट (Restart) रिलीज करने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 12th Fail Trailer Out: रिलीज हुआ '12वीं फेल' का ट्रेलर, UPSC एस्पायरेंट्स की दिलचस्प कहानी के साथ दमदार किरदार
जोश से भरा है रीस्टार्ट सॉन्ग
12वीं फेल के मेकर्स ने 17 अक्टूबर को फिल्म के गाने रीस्टार्ट की पहली झलक पेश की है। इस इंस्पायरिंग गाने का टीजर जारी कर दिया गया है। पूरा गाना कल यानी बुधवार को रिलीज किया जाएगा। फिल्म का ये गाना इसकी थीम को भी अच्छे से जाहिर करता है।
View this post on Instagram
कब रिलीज होगा गाना
12वीं फेल के गाने रीस्टार्ट के बोल स्वानंद किरकिरे ने लिखे हैं। वहीं, सॉन्ग को शांतनु मोइत्रास ने कंपोज किया हैं। गाने को शान ने अपनी खूबसूरत आवाज के जादू से सजाया हैं। उनके साथ स्वानंद किरकिरे और शांतनु मोइत्रा ने भी एडिशनल आवाज दी है। इसके साथ ही निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की आवाज भी गाने का हिस्सा है। रीस्टार्ट गाना 18 अक्टूबर को अहमदाबाद में एक कॉलेज इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा।
क्या है फिल्म की कहानी ?
12वीं फेल सच्ची कहानी पर आधारित उन लाखों छात्रों के संघर्ष को दर्शाती है, जो यूपीएससी प्रवेश परीक्षा की तैयारी करते है। फिल्म बताती है कि जिंदगी परीक्षा से कहीं ज्यादा है और लोगों को असफलताओं के सामने हिम्मत न हारने और रीस्टार्ट करने के लिए प्रेरित करती है।
खबरें और भी

कब रिलीज होगी फिल्म ?
12वीं फेल को जी स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 27 अक्टूबर 2023 को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। फिल्म में विक्रांत मेसी लीड रोल निभा रहे हैं। 12वीं फेल को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा।