विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love Aaj Kal में करीना कपूर के साथ काम करना चाहते थे Saif Ali Khan, इम्तियाज ने इस वजह से किया दीपिका को कास्ट

Published: Thu, 01 Aug 2024 03:01 PM (IST)

रोमांस कॉमेडी मूवी लव आज कल को रिलीज हुए 15 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म को इम्तियाज अली ...और पढ़ें

एक्टर सैफ अली खान (Photo Credit: Instagram)
एक्टर सैफ अली खान (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. फिल्म लव आज कल को पूरे हुए 15 साल
  2. सैफ और दीपिका लीड रोल में आए थे नजर
  3. सैफ ने दिया था करीना के नाम का सुझाव

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 31 जुलाई, 2009 को रिलीज हुई सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण स्टार फिल्म 'लव आज कल' को रिलीज हुए 15 साल पूरे हो गए हैं। इस मूवी का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था और लोगों ने इसे काफी पसंद भी किया था। दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी अच्छी लगी थी।

हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दीपिका के साथ इस मूवी में काम करने से पहले सैफ ने मेकर्स को करीना कपूर के नाम का सुझाव दिया था। इसके बावजूद भी इम्तियाज ने दीपिका के साथ काम करना ही चुना।

यह भी पढ़ें: Kajol ने सैफ अली खान के साथ शेयर किया थ्रोबैक वीडियो, एक्ट्रेस को पहचान पाना होगा मुश्किल

दीपिका के साथ काम करना चाहते थे डायरेक्टर

ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, करीना कपूर खान ने साल 2007 में इम्तियाज अली के साथ सुपरहिट फिल्म 'जब वी मेट' में काम किया था। ऐसे में जब सैफ ने उनके नाम का सुझाव दिया तो डायरेक्टर ने उनको कास्ट करने पर विचार भी किया था, लेकिन वह हमेशा से दीपिका के साथ यह फिल्म बनाना चाहते।

Photo Credit: IMDB

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इम्तियाज ने 'ओम शांति ओम' से पहले ही दीपिका को इसमें कास्ट करने का मन बना लिया था। यहां तक कि दीपिका पादुकोण ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि इम्तियाज ने उन्हें डेब्यू से पहले 'रॉकस्टार' के बारे में बताया था और फिर आखिरकार एक्ट्रेस को 'लव आज कल' में रोल मिल गया।

करीना ने जाहिर की थी अपनी निराशा

बता दें कि जब सैफ ने करीना के नाम का सुझाव दिया था तब वह उन्हें डेट कर रहे थे। यहां तक कि करीना ने भी एक अवॉर्ड फंक्शन में फिल्म न मिलने पर अपनी निराशा जाहिर की थी। फिर इम्तियाज ने भी करीना की बातों पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

डायरेक्टर ने कहा था कि जब करीना ने जब सार्वजनिक रूप से इसके बारे में बात की तो मुझे अच्छा नहीं लगा। मुझे बुरा लगा क्योंकि हमने इस मुद्दे को सुलझा लिया था और मुझे नहीं लगा कि वह अभी भी इस बारे में इतना बुरा महसूस कर रही है।

यह भी पढ़ें: किस धर्म को मानती हैं Kareena Kapoor Khan और तैमूर के लिए घर में बजता था कौन सा भजन? नैनी ने खोले राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।