Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2020 Dehli: दिल्ली दंगों पर आधारित फिल्म दिल्ली रायट्स की शूटिंग शुरू, पढ़ें पूरी खबर

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 03 Nov 2022 05:18 PM (IST)

    2020 Dehli दिल्ली दंगों पर आधारित फिल्म दिल्ली 2020 की शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म में कई कलाकारों की अहम भूमिका है। इस फिल्म को स्टार्ट टू फिनिश श ...और पढ़ें

    2020 Dehli: दिल्ली दंगों पर आधारित फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी।
    2020 Dehli: दिल्ली दंगों पर आधारित फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी।

    नई दिल्ली, जेएनएन। 2020 Dehli: दिल्ली दंगों पर आधारित फिल्म दिल्ली 2020 फिल्म की शूटिंग गुरुवार से शुरू हो रही है। 2020 दिल्ली एक सोशल थ्रिलर फिल्म है। इसकी पृष्ठभूमि में दिल्ली में हुए दंगे है। यह दंगे दिल्ली में नागरिकता संशोधन अधिनियम एक्ट और एनआरसी के विरोध में हुए थे। यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। यह डॉक्यूमेंटेड रियलिटी के अलावा नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम के बारे में भी बात करेगी। 

    2020 दिल्ली 12 घंटों की घटनाक्रम पर आधारित फिल्म होगी

    यह फिल्म 24 फरवरी 2020 की 12 घंटों की घटनाक्रम पर आधारित होगी। यह फिल्म यह भी बताएगी कि सारा बवाल कैसे शुरू हुआ था। यह पहली भारतीय फीचर फिल्म होगी जो कि वन टेक मेथड में शूट की जाएगी। इस फिल्म का निर्माण मिडास टच फिल्म्स कर रही है। यह फिल्म स्टार्ट टू फिनिश इंदौर में शूट की जाएगी। सभी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है।

    यह भी पढ़ें: Badass Ravi Kumar Teaser: हिमेश रेशमिया की फिल्म का टीजर हुआ जारी, फैंस के रिएक्शन हुए वायरल

    'हमारा प्रयास पहली बार में वन टेक फिल्म बनाने का है'

    इस फिल्म के बारे में बताते हुए सीईओ देवेंद्र मालवीय ने कहा, 'हमारा प्रयास पहली बार में वन टेक फिल्म बनाने का है। यह दो दोस्तों की कहानी है जो कि उस दिन दंगों में फंस जाते है। जब फिल्म में कट नहीं होंगे तब यह काफी दिलचस्प थ्रिलर फिल्म होगी। यह बहुत कठिन काम है लेकिन हमारी टीम तैयार है और हमें आशा है कि हम सफल होंगे।'

    यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra मिस वर्ल्ड 2000 धांधली से बनीं, मिस बारबाडोस ने लगाया फेवर देने का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

     

    दिल्ली 2020 फिल्म 2023 में रिलीज होने वाली है

    गौरतलब है कि हॉलीवुड फिल्म 1917 और बर्डमैन जैसी फिल्में इस काम्प्लेक्स और महंगी तकनीक से बनी है। यह फिल्म 2023 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कई कलाकारों की अहम भूमिका होगी। दिल्ली दंगों में कई लोगों की जान गई थी। वहीं कई लोग इसमें जख्मी भी हुए थे। दिल्ली दंगों से भारत की छवि भी धूमिल करने का प्रयास किया गया था। इसके चलते कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं कई लोग अभी भी जेल में बंद है।

    खबरें और भी