यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dil Chahta Hai की रिलीज को पूरे हुए 23 साल, Aamir Khan नहीं थे फिल्म की पहली पसंद
आमिर खान अक्षय खन्ना और सैफ अली खान स्टारर फिल्म दिल चाहता है साल 2001 में रिलीज हुई थी। आज 10 अगस्त को इस फिल्म की रिलीज को 23 साल पूरे हो गए हैं। ऐस ...और पढ़ें

HighLights
- साल 2001 में रिलीज हुई थी फिल्म दिल चाहता है
- आमिर, सैफ और अक्षय खन्ना समेत नजर आए थे कई स्टार
- एक्सेल एंटरटेनमेंट ने शेयर किया फिल्म से जुड़ा वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2001 में रिलीज हुई आमिर खान, सैफ अली खान, अक्षय खन्ना और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म 'दिल चाहता है' को रिलीज हुए 23 साल पूरे हो गए हैं। इस मल्टीस्टारर फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर ने किया था और यह एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई गई मूवी है। फिल्म में लोगों को दोस्ती और मॉडर्न सिटी लाइफ का नजारा देखने को मिला था।
फरहान अख्तर की इस फिल्म में तीन दोस्तों की कहानी देखने को मिली थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया था और मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस भी किया था। अब फिल्म की रिलीज को 23 साल पूरे होने पर एक्सेल एंटरटेनमेंट ने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: 'मैंने डायरेक्टर से किया था अनुरोध', Aamir Khan ने बताई फिल्म Darr से निकाले जाने की असली वजह
दिल चाहता है को पूरे हुए 23 साल
एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वीडियो में फिल्म की कुछ क्लिप शेयर की गई हैं, जिसे शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि हम दोस्त थे, दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे, 23 साल बाद भी।
बता दें कि यह फिल्म अपनी नई कहानी, स्मार्ट डायलॉग और शंकर-एहसान-लॉय के यादगार म्यूजिक के साथ जल्द ही एक कल्चरल हिट बन गई, जिसने पूरे देश के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली यह उनकी पहली फिल्म थी।
खबरें और भी
आमिर से पहले इन्हें ऑफर हुई फिल्म
'दिल चाहता है' फिल्म आमिर खान से पहले बॉलीवुड के दो सुपरस्टार ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने किसी वजह से फिल्म नहीं की और फिर जाकर यह मूवी आमिर के झोली में गिरी।
वहीं, आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार, सैफ अली खान ने भी पहले फिल्म करने से मना कर दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने डिंपल कपाड़िया के समझाने पर इसके लिए हां किया था।
यह भी पढ़ें: Gadar और शोले की तरह Lahore 1947 में भी होगा ट्रेन का लम्बा सीक्वेंस, एक्शन करते दिखेंगे सनी देओल