3 Idiots की कहानी से उठ गया पर्दा, पता चल गया कहां से होगी Aamir Khan की फिल्म के सीक्वल की कहानी!
आमिर खान की थ्री-इडियट्स की कहानी क्या होगी, इस बात पर एक लंबे समय से चर्चा चल रही है। अब हाल ही में यह सामने आ गया है कि सीक्वल की कहानी कहां से शुरू ...और पढ़ें
-1780389304935_m.webp)
थ्री-इडियट्स के सीक्वल की कहानी का खुला राज/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान-आर माधवन और शरमन जोशी स्टारर फिल्म 'थ्री-इडियट्स' को लेकर जब से कंफर्मेशन मिली है, तब से फैंस की उत्सुकता दोगुने स्तर पर पहुंच चुकी है। हर कोई यह जानने को बेकरार है कि राजकुमार हिरानी इस फिल्म की कहानी को कैसे आगे बढ़ाएंगे। अब इसका अपडेट भी सामने आ चुका है। इस बार 'थ्री-इडियट्स' का सीक्वल निर्देशक कैसे आगे बढ़ाएंगे, यह पता चल गया है।
स्क्रिप्ट पर खत्म होने वाला है काम
मुंबई मनोरंजन संवाददाता की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही राजकुमार हिरानी और आमिर 3 इडियट्स की सीक्वल की स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने के लिए एक फाइनल मीटिंग करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीक्वल को लेकर आमिर और राजकुमार के बीच नियमित तौर पर बातचीत हो रही है। इस फिल्म को लेकर उनके बीच करीब छह बैठकें हो चुकी हैं। अब जल्द ही दोनों के बीच सातवीं बैठक होगी। उसके बाद फिल्म पर आगे का काम शुरू हो जाएगा।
बताया जा रहा है सीक्वल की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां पर मूल फिल्म की कहानी खत्म हुई थी। मूल फिल्म उस पड़ाव पर खत्म हुई थी, जहां रैंचों के दोस्तों फरहान और राजू को लद्दाख में पता चलता है कि रैंचो का असली नाम फुंगसुक वांगडू है। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि फिल्म की कहानी 10 साल आगे बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें- 3 Idiots सीक्वल की कहानी को लेकर क्लियर हुआ सस्पेंस, बड़े ट्विस्ट के साथ आगे बढ़ेगी आमिर खान की फिल्म?

फिल्म में इस बार तीन नहीं चार इडियट्स होंगे
इंडियन सिनेमा की सबसे बेस्ट फिल्मों में से एक 'थ्री-इडियट्स' के सीक्वल को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि इसके सेकंड पार्ट में तीन नहीं, बल्कि चार इडियट्स होने वाले हैं। पिंकविला की रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल में चौथे इडियट के किरदार में विक्की कौशल नजर आ सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि उनका किरदार मूवी में एक फ्रेशनेस लेकर आएगा। विकी कौशल भी आमिर खान के साथ काम करने के लिए बेहद उत्सुक हैं।
खबरें और भी
-1780389352437.jpg)
आपको बता दें कि विक्की कौशल ने आमिर खान के साथ भले ही कभी काम न किया हो, लेकिन वह राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' और 'डंकी' में काम कर चुके हैं। मेकर्स इस सीक्वल को 2028 के अंत या 2029 की शुरुआत में रिलीज कर सकते हैं।