Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    3 Idiots सीक्वल की कहानी को लेकर क्लियर हुआ सस्पेंस, बड़े ट्विस्ट के साथ आगे बढ़ेगी आमिर खान की फिल्म?

    Updated: Wed, 13 May 2026 05:08 PM (IST)

    सुपरस्टार आमिर खान और निर्देशक राजकुमार हिरानी की जोड़ी एक बार फिर से 3 इडियट्स के सीक्वल के जरिए वापसी करने के लिए तैयार है। ...और पढ़ें

    3 इडियट्स का सीक्वल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    3 इडियट्स का सीक्वल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. 17 साल बाद चर्चा में 3 इडियट्स का सीक्वल

    2. आमिर खान फिल्म में आएंगे नजर

    3. इस अंतर के साथ आगे बढ़ेगी कहानी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की शुरुआत से अगर किसी मूवी के सीक्वल की चर्चा तेजी से चल रही है तो वह कोई और नहीं बल्कि थ्री इडियट्स है। आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन स्टारर इस ब्लॉकबस्टर के पहले पार्ट ने अपने समय में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। 

    अब खबर है कि निर्देशक राजकुमार हिरानी इस कल्ट क्लासिक मूवी 3 इडियट्स का सीक्वल बनाने जा रहे है। इस बीच फिल्म की कहानी को लेकर भी अहम जानकारी सामने आ रही है। आइए जानते हैं कि इस बार थ्री इडियट्स 2 में क्या कुछ नया देखने को मिलेगा।

    कैसी होगी थ्री इडियट्स की कहानी

    हिंदुस्तान टाइम की खबर के अनुसार 3 इडियट्स फिल्म के सीक्वल में एक बड़ा टाइम जंप होगा, यानी किरदारों की उम्र पहली पार्ट जितनी नहीं होगी। इसमें एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा, जो 10 साल के अंतराल के हिसाब से सेट होगा।

    यह भी पढ़ें- 3 Idiots के सीक्वल में विक्की कौशल की एंट्री, Aamir Khan की फिल्म में चौथे इडियट बनेंगे एक्टर?

    3 idiots 2

    बताया जा रहा है कि 3 इडियट्स के सीक्वल की कहानी फर्स्ट पार्ट से पहले की है या बाद की कहानी को दर्शाया जाएगा। यह टाइम जंप 2009 में आने वाली 3 इडियट्स की घटनाओं से पहले का भी हो सकता है और बाद का भी। मेकर्स की तरफ से इस मामले को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

    खबरें और भी

    3 idiots 2 (2)

    गौर करें इसकी कास्ट की तरफ तो इस बात की पुष्टि पहले ही हो चुकी है कि 3 इडियट्स की ओरिजिनल मुख्य कास्ट - आमिर, माधवन और शरमन जोशी सीक्वल में वापसी करेंगे। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसका नाम 4 इडियट्स होगा, जिसमें विक्की कौशल एक और इडियट का किरदार निभाते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि, इस मामले की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

    3 इडियट्स के सीक्वल में जुटे आमिर

    लंबे समय से आमिर खान की नाम उनकी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। बताया जा रहा था कि वह अपने जुनैद खान के साथ कोई एक्शन मूवी करने की तैयारी में हैं। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो सुपरस्टार आमिर खान ने 3 इडियट्स के सीक्वल पर काम शुरू कर दिया है। फिलहाल, निर्देशक राजकुमार हिरानी की ये फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है।

    यह भी पढ़ें- पहली 200 करोड़ी फिल्म का बनेगा सीक्वल, फिर लौट रहे हैं 3 Idiots; अब ये होगी Aamir Khan की कल्ट मूवी की कहानी