विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहली 200 करोड़ी फिल्म का बनेगा सीक्वल, फिर लौट रहे हैं 3 Idiots; अब ये होगी Aamir Khan की कल्ट मूवी की कहानी

Published: Tue, 28 Apr 2026 12:55 PM (IST)

हिंदी सिनेमा की 200 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म 'थ्री-इडियट्स' के सीक्वल पर आमिर खान ने मुहर लगा दी है। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी कैसे मोड़ लेगी।

आमिर खान ने कन्फर्म किया 3 इडियट्स का सीक्वल/ फोटो- Instagram

आमिर खान ने कन्फर्म किया 3 इडियट्स का सीक्वल/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अब एक बार फिर से सबके मुंह से निकलेगा 'ऑल इज वेल', क्योंकि बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने हिंदी सिनेमा की पहली 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म के सीक्वल पर मुहर लगा दी है।

आमिर ने थ्री-इडियट्स का सीक्वल कन्फर्म करते हुए बताया है कि इस बार फिल्म की कहानी किस तरह से आगे बढ़ेगी और इसमें कितने साल का लीप आने वाला है। ब्लॉकबस्टर फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर भी अभिनेता ने खुलासा किया है।

थ्री-इडियट्स की कहानी में आएगा बड़ा लीप

पिछले काफी महीनों से बॉलीवुड के गलियारों से यह खबर सामने आ रही थी कि आमिर खान 'थ्री-इडियट्स' का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। अब खुद एक लीडिंग पोर्टल से बातचीत के दौरान एक्टर ने इसके सीक्वल की प्रोग्रेस पर बात की है। आमिर ने कहा,

"इस समय मैं थ्री-इडियट्स 2 पर काम कर रहा हूं। मैंने नरेशन सुना और मुझे वह पसंद आया। अभी भी स्क्रिप्ट पर काफी काम होना बाकी है, लेकिन कहानी बहुत ही अच्छी है। फिल्म में ह्यूमर भी होगा और एक अनोखी कहानी भी देखने को मिलेगी। यह 3 इडियट्स की स्टोरी की तरह ही होगी, लेकिन इसमें 10 साल बाद की कहानी को दिखाया जाएगा।"

aamir 3 idiots

यह भी पढ़ें- 3 Idiots के सीक्वल पर आमिर खान का आया रिएक्शन, क्या फिर नजर आएंगे तीनों इडियट्स?

आमिर खान फिल्म में निभाएंगे यह किरदार

आमिर खान ने 'थ्री-इडियट्स' के सीक्वल पर बातचीत करते हुए यह हिंट भी दे दी कि वह मूवी में एक बार फिर से फुंसुक वांगडू का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। उन्होंने कहा, "यह उन फिल्मों में से एक है, जिस पर मैं जल्द ही काम शुरू करूंगा। यह एक बहुत ही खूबसूरत कहानी है, जिसे अभिजीत और राजू ने मिलकर लिखा है। तो मुझे इसका बेसब्री से इंतजार है।"

हालांकि, इस कल्ट फिल्म के सीक्वल की शूटिंग आमिर खान कब शुरू करेंगे, इस पर ज्यादा डिटेल तो उन्होंने नहीं दी, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो थ्री-इडियट्स के सीक्वल के लिए आमिर खान, आर माधवन, शर्मन जोशी और करीना कपूर एक बार फिर से साथ आ रहे हैं।

three idiots sequal

आपको बता दें कि थ्री इडियट्स साल 2009 में रिलीज हुई थी; यह 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली सबसे तेज फिल्म थी। इस मूवी ने भारत में 4 दिन के अंदर 100 करोड़ का कलेक्शन किया था।

यह भी पढ़ें- 3 Idiots लिए शरमन जोशी को देनी पड़ी थी बड़ी कुर्बानी, तीन साल तक नहीं किया था ये काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।