विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

30 Years of Darr: इस 'डर' की वजह से आमिर खान ने छोड़ी थी ब्लॉकबस्टर फिल्म, पढ़ें- कैसे हुई शाह रुख की एंट्री?

Published: Sun, 24 Dec 2023 05:18 PM (IST)

30 Years of Darr यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म डर को आज पूरे 30 साल हो गए ...और पढ़ें

आमिर खान ने क्यों ठुकराई थी शाह रुख खान की डर। फोटो क्रेडिट- ट्विटर
आमिर खान ने क्यों ठुकराई थी शाह रुख खान की डर। फोटो क्रेडिट- ट्विटर

HighLights

  1. शाह रुख खान की फिल्म डर को हुए 30 साल
  2. जुनूनी प्यार में शाह रुख खान ने पार की थीं हदें
  3. आमिर खान को करना था शाह रुख खान का किरदार

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 30 years of Darr: 'डर' भले ही साल 1993 की सुपरहिट फिल्म थी, लेकिन इसे बनाने में निर्माता-निर्देशक यश राज चोपड़ा (Yash Raj Chopra) के पसीने छूट गए थे। यश राज के लिए मुश्किल थी फिल्म की कास्टिंग। इस एंटी-हीरो फिल्म में यश राज ने कई सितारों को अप्रोच किया, लेकिन एक के बाद एक ना सुनने के बाद उन्होंने सनी देओल, शाह रुख खान और जूही चावला के साथ बनाने का फैसला किया और इनकी तिकड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया।

यश राज के निर्देशन में बनी 'डर' में शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने एंटी-हीरो का किरदार निभाया था। मुख्य भूमिका में जूही चावला (Juhi Chawla) और सनी देओल (Sunny Deol) थे। आज फिल्म को पूरे 30 साल हो गए हैं। इस खास मौके पर यश राज फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए 'डर' की यादों को ताजा किया है। साथ ही जूही चावला ने भी एक बड़ा खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें- 30 Years of Darr: शाह रुख की 'डर' का ऋतिक रोशन से है खास कनेक्शन, फिल्म के टाइटल के पीछे छुपी है ये कहानी

आमिर खान ने क्यों छोड़ा था शाह रुख खान का डर?

हाल ही में, जूही चावला ने बताया कि 'डर' में शाह रुख खान से पहले कई अभिनेताओं को चुना गया था, जिनमें से एक आमिर खान भी थे। अजय देवगन समेत कई सितारों ने जब शाह रुख का रोल ठुकराया तो आमिर खान ही थे, जिन्होंने इस पर मुहर लगाई थी। एक इंटरव्यू में आमिर ने बताया था कि आखिर वह क्यों यह फिल्म नहीं कर पाए।

Shah Rukh Khan

आमिर खान ने एक चैट शो में खुलासा किया था कि उन्हें 'डर' की कहानी पसंद थी और वह शाह रुख के एंटी-हीरो रोल के लिए भी राजी थे, मगर जब यश राज ने उनकी एक शर्त नहीं मानी तो उन्होंने फिल्म नहीं किया। दरअसल, आमिर की पॉलिसी थी कि वह फिल्म की स्क्रिप्ट सभी सितारों के साथ पढ़ेंगे, क्योंकि वह कोई कन्फ्यूजन नहीं चाहते थे। मगर ऐसा न हो सका। 

ऐश्वर्या राय बनने वाली थीं 'डर' की किरण

अक्सर चर्चाएं होती हैं कि यश राज की फिल्म 'डर' के लिए जूही चावला नहीं बल्कि रवीना टंडन और दिव्या भारती पहली चॉइस थीं, लेकिन इन अभिनेत्रियों ने इस फिल्म को मना कर दिया था। हालांकि, एक और नाम था, जिससे आप शायद ही रूबरू हों। फिल्म 'डर' में किरण की भूमिका के लिए रवीना या दिव्या नहीं, बल्कि ऐश्वर्या राय बच्चन मेकर्स की पहली पसंद थीं। कॉस्ट्यूम डिजाइनर नीता लुल्ला ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था। 

juhi chawla

क्या 'डर' की वजह से हुआ था शाह रुख और सनी का झगड़ा?

सनी देओल ने फिल्म में हीरो का किरदार निभाया था। यश राज ने शूटिंग से पहले ही सनी को राहुल (शा रुख) और सुनील के रोल में चुनने का अधिकार दिया था। तब सनी ने सुनील की भूमिका निभाने का फैसला किया। मगर फिल्म रिलीज के बाद सनी देओल को बड़ा झटका लगा था, क्योंकि विलेन होने के बावजूद लोगों ने सनी से ज्यादा शाह रुख को तवज्जो दिया था। इस बात से सनी काफी नाराज हो गए थे और दोनों के बीच अनबन की भी खबरें आई थीं। हालांकि, 16 साल बाद 'गदर 2' की सक्सेस ने दोनों के बीच की दीवार खत्म कर दी थी। 

Darr Movie

एंटी हीरो बनने से पहले शाह रुख खान को था डर?

'बाजीगर' और 'दीवाना' कर चुके शाह रुख 'डर' करने से पहले घबरा रहे थे, क्योंकि वह इंडस्ट्री में नए-नए थे और शुरुआती करियर में ही विलेन का किरदार निभाना काफी रिस्की हो जाता है। हालांकि, लेखक और डायरेक्टर के कहने पर शाह रुख ने फिल्म के लिए हामी भर दी और यह उनके करियर के सही फैसलों में से एक बन गया।

यह भी पढ़ें- Dunki: राजकुमार हिरानी ने किया खुलासा, बताया- क्यों Shah Rukh Khan संग काम करने के लिए करना पड़ा 20 साल इंतजार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।